11 दिसंबर को चंद्र देव मीन राशि से मेष राशि में गोचर करेंगे। मीन राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं, जिनकी आराधना भगवान विष्णु से होती है। भगवान विष्णु की पूजा से कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत होता है, जो जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है।
By Anurag Mishra
Publish Date: Mon, 09 Dec 2024 12:46:16 PM (IST)
Updated Date: Mon, 09 Dec 2024 02:02:40 PM (IST)
HighLights
- सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव आत्मा के कारक हैं।
- तुला राशि में शनिदेव उच्च के होते हैं।
- राहु दोष से मुक्ति के लिए भगवान शिव की पूजा करें।
धर्म डेस्क, इंदौर। 9 दिसंबर का दिन ज्योतिषीय गणना के अनुसार चंद्र देव राशि परिवर्तन (Chandra Gochar 2024) करेंगे, जिसका असर विशेष तौर पर दो राशियों पर पड़ेगा। इन पर चंद्र देव की कृपा बरसेगी, जिससे इनके सारे बिगड़े काम बन जाएंगे। आइए, इस आर्टिकल में चंद्र राशि परिवर्तन के बारे में सबकुछ जानते हैं…
चंद्र देव किस राशि करेंगे गोचर
ज्योतिषियों के अनुसार मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को चंद्र देव गोचर करेंगे। इस दौरान वह 9 दिसंबर को सुबह 9 बजकर 14 मिनट पर कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसमें चंद्र देव दो दिन रुकेंगे। 11 दिसंबर को मेष राशि में प्रवेश करेंगे।
वृषभ राशि
वृषभ राशि पर इस समय देवगुरु बृहस्पति की विशेष कृपा है। उनके सारे बिगड़े काम पूरे हो रहे हैं। धन की समस्या भी खत्म हो गई है। जीवन में खुशहाली है। इस दौरान चंद्र देव के राशि परिवर्तन से भी उनको लाभ होने वाला है। उनका कोई काम रुका हुआ है, तो वह इस दौरान पूरा हो जाएगा। व्यापार में तरक्की मिलेगी। उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।
किसी बात को लेकर हो रही चिंता खत्म होगी। मन पूरी शांत व आनंदित रहेगा। यह समय किसी भी क्षेत्र में निवेश के लिए अच्छा है। आप अपनी मन की इच्छा को पूरा करना चाहते हैं, तो सोमवार और शुक्रवार को शिवजी के नामों के मंत्र का जाप करें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों पर राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रहा है। आने वाले साल में शनि महाराज राशि परिर्तन करेंगे, जिसके बाद साढ़ेसाती अंतिम चरण में पहुंच जाएगी। इससे कुंभ राशि के जातकों के लिए चंद्र देव खुशखबरी लेकर आए हैं। वह राशि परिवर्तन कर कुंभ राशि के जातकों के जीवन में सराकात्मक बदलाव लाएंगे। उनके सारे बिगड़े काम बन जाएंगे। व्यापार में फायदा होगा। इस दौरान किसी नए कार्य की भी शुरूआत कर सकते हैं।







