ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के दोष से जीवन में नकारात्मक असर पड़ता है। इन दोषों को दूर करने के लिए संबंधित ग्रहों पर विशेष फूल अर्पित करना लाभकारी होता है। यह उपाय सरल होते हुए भी प्रभावशाली हैं और ग्रहों की स्थिति सुधारकर जीवन में सकारात्मकता लाते हैं।
By Anurag Mishra
Publish Date: Tue, 08 Jul 2025 11:31:12 AM (IST)
Updated Date: Tue, 08 Jul 2025 11:36:36 AM (IST)
HighLights
- सूर्यदेव को आक का फूल चढ़ाएं, स्वास्थ्य लाभ मिलेगा
- मंगल दोष में परिजात फूल अर्पण करें
- बुध को शांत करने पलाश का फूल गणेशजी को दें
धर्म डेस्क, इंदौर। ज्योतिष शास्त्र में माना जाता है कि कुंडली में ग्रहों के दोष से जीवन पर बहुत ही नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ग्रहों के दोष को ठीक करना बहुत जरूरी होता है। इसका एक आसान उपाय फूल को उसके संबंधित ग्रहों पर चढ़ाना भी है। इसका बहुत अच्छा परिणाम मिलता है। यह ग्रहों की स्थिति को ठीक कर सकता है।
इस लेख में विस्तार से आपको ग्रह और उनसे संबंधित फूलों की जानकारी देंगे….
सूर्यदेव
सूर्यदेव को प्रसिद्धि और अच्छी सेहत का कारक माना जाता है। सूर्यदेव आपकी कुंडली में कमजोर हैं, तो आक का फूल उनको अर्पित कर सकते हैं। यह आपको दस अशर्फियों के बराबर पुण्य देगी। सूर्य देव आपको स्वस्थ्य रहने का आशीर्वाद देंगे।
मंगल ग्रह
मंगल एक उग्र ग्रह है, जो रक्त और भूमि का कारक है। कुंडली में मंगल दोष लगने से जीवन में नकारात्मकता बढ़ जाती है। ऐसे में परिजात नाम का फूल जरूर अर्पित करें, जिससे मंगल शांत हो सके।
बुध ग्रह
बुध ग्रह व्यापार और बुद्धि का कारक माना जाता है। बुध दोष को कम करने के लिे भगवान गणेश पर बुधवार के दिन पलाश का फूल अर्पित करें। ऐसा करने से आपके व्यापार में लाभ होगा।
ग्रह गुरु
बृहस्पति को ज्ञान का कारक माना जाता है। गुरु ग्रह के दोष को कम करने के लिए पीले पुष्प को अर्पित करना चाहिए। गुरुवार के दिन कनेर के के फूल को केले के पेड़ पर चढ़ा दें।
शुक्र ग्रह
शुक्र ग्रह भौतिक सुख का कारक है। शुक्र दोष होने से धन दौलत में काफी कमी आ जाती है। व्यापार में नुकसान होने लगता है। इसका उपाय है कि शुक्रवार के दिन इंद्र देव को श्वेत फूल अर्पित कर दें।
शनि ग्रह
शनिदेव की क्रूर दृष्टि राशि पर पड़ती है, तो जीवन में तूफान आ जाता है। ढैया और साढ़ेसाती के प्रभाव को कम करने का आसान तरीका नीले रंग का फूल है। शनिवार के दिन शनि मंदिर में नीले आक का फूल शनि देव को चढ़ा दें, जिससे जीवन में सकारात्मकता आएगी।
ये वीडियो भी देखें
राहू और केतु
राहू और केतु राशि में होंगे उसके अनुसार ही जातक पर प्रभाव डालते हैं। राहू और केतु के दोष को कम करने के लिए नीला फूल चढ़ाएं। यह आपको बहुत लाभ देगा।
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।







