Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

National Weather Forecast: राजस्थान के 11 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, कई राज्यों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: देश के महानगरों में आज सुबह इतनी तय कर दी हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV LPG Prices: उपभोक्ताओं को मिली राहत, इतने तय हो गए हैं सिलेंडर के दाम | Parmarth TV BJP: भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में बताया जा रहा इंफेक्शन | Parmarth TV RBI Rules: बैंक में कर्मचारियों का बर्ताव नहीं रहा आपके साथ सही तो कर सकते हैं यहां पर शिकायत | Parmarth TV LIC: बुढ़ापे की टेंशन होगी खत्म, बहुत ही शानदार है ये प्लान, जीवनभर मिलेगी पेंशन | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: अपडेट हो गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें, जयपुर, दिल्ली, मुंबई सहित प्रमुख शहरों में ये है रेट | Parmarth TV LPG Prices: जयपुर सहित देश के प्रमुख शहरों में आज ये हैं सिलेंडरों की कीमतें | Parmarth TV नवाज शरीफ और बेनजीर भुट्टो की तरह इमरान खान भी छोड़ सकते हैं पाकिस्तान, सरकार बना रही दबाव | Parmarth TV इंटरनेट पर गलत कंटेंट होने के कारण बच्चों के लिए इस पर पूरी तरह पाबंदी लगाना सही नहीं: Supreme Court | Parmarth TV

Lord Shiva Mantra: सावन के ब्रह्म मुहूर्त में शिवजी के 11 चमत्कारिक नामों का करें जप, हर काम में होंगे सफल

Lord Shiva Mantra: सावन के ब्रह्म मुहूर्त में शिवजी के 11 चमत्कारिक नामों का करें जप, हर काम में होंगे सफल

सावन का महीना भगवान शिव को अत्यंत प्रिय होता है। इस दौरान शिवलिंग पर जलाभिषेक और शिव के 11 पवित्र नामों का जाप करने से भगवान प्रसन्न होते हैं। इससे जीवन के कष्ट दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। यह साधना भक्तों को हर कार्य में सफलता दिलाती है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Fri, 11 Jul 2025 12:17:00 PM (IST)

Updated Date: Fri, 11 Jul 2025 12:17:00 PM (IST)

भगवान शिव के 11 नामों है शक्ति। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. सावन शिव की पूजा का विशेष महीना है।
  2. शिवलिंग पर जलाभिषेक से मिलती है कृपा।
  3. हर कार्य में सफलता मिलने लगती है।

धर्म डेस्क, इंदौर। सनातन धर्म में सावन का महीना बहुत धार्मिक महत्व वाला माना जाता है, क्योंकि यह महीना भगवान शिव को बहुत प्रिय है। इस महीने विधि विधान से भगवान शिव की पूजा करने से भक्तों को उनका आशीर्वाद मिलता है। उनके जीवन के सारे कष्ट प्रभु हर लेते हैं। 11 जुलाई को शुरू हुआ सावन का महीना 9 अगस्त तक चलेगा।

सावन के महीने में भक्त शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं। ऐसा करने से महादेव प्रसन्न होते हैं, जिससे भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है। हम इस आर्टिकल में भगवान शिव के 11 नाम बताएंगे, जिनका जलाभिषेक के दौरान जाप कर आप हर कार्य में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

ब्रह्म मुहूर्त में करें शिव जी का स्मरण

शिवपुराण की मानें तो ब्रह्म मुहूर्त में भगवान शिव की आराधना बहुत ही फलदायी होती है। सुबह 4 बजे से लेकर 5:30 बजे तक उनके 11 नामों का जप करने से जीवन के हर कष्ट दूर हो जाते हैं।

naidunia_image

भगवान शिव के 11 नाम इस प्रकार हैं…

  • पिनाकी
  • कपाली
  • भीम
  • शंभू
  • चंड
  • पिंगल
  • विलोहित
  • भव
  • विरुपाक्ष
  • शास्ता
  • अर्पिनर्बुध्य
  • ये वीडियो भी देखें

    नामों के जाप की सही विधि

    • नामों का जाप करने से पहले स्नान करें।
    • स्वच्छ वस्त्र पहनने जरूरी हैं।
    • शांत स्थान पर बैठकर मन को एकाग्र करें।
    • शिव जी के 11 नामों का जप करें।
    • पंचाक्षरी मंत्र “ॐ नमः शिवाय” या शिव गायत्री मंत्र का जाप करें।
    • जाप के लिए रुद्राक्ष की माला का उपयोग में लें।

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    Trending News