Astro: कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिनके मन में विवाह की इच्छा ही नहीं रहती है और परिवार वालों की लाख कोशिशों के बावजूद भी शादी नहीं करते हैं। यही कारण है कि बहुत से धनवान और सफल व्यक्ति भी अविवाहित रह जाते हैं। और कई ऐसे व्यक्ति भी आपको मिल जाएंगे जो जीवन में बहुत अधिक सफल नहीं होते हुए भी सफल वैवाहिक जीवन जी रहे होते हैं।
By Navodit Saktawat
Publish Date: Thu, 26 Jun 2025 07:27:10 PM (IST)
Updated Date: Thu, 26 Jun 2025 07:48:13 PM (IST)
HighLights
- विवाह रेखा हृदय रेखा की ओर झुकी होती है उनका दांपत्य जीवन बहुत कष्टकारी होता है।
- ऐसी विवाह रेखा लड़की की हथेली में होने पर पत्नी को पति का वियोग भी सहना पड़ता है।
- अगर लड़के की हथेली में ऐसी रेखा हो तो उन्हें जीवन भर पत्नी का साथ नहीं मिल पाता है।
धर्म डेस्क। यह जरुरी नहीं कि धरती पर जो पैदा हुआ है उसका विवाह होगा ही क्योंकि जब तक आपकी भाग्य में किसी का साथ नहीं लिखा हो, यानी वैवाहिक जीवन का सुख नहीं हो तब तक लाख चाहने पर भी विवाह नहीं हो पाता है। अगर विवाह हो भी जाए तो इनका वैवाहिक जीवन सुखद नहीं रहता और वैवाहिक जीवन के आनंद से वंचित रह जाते हैं। आचार्य मण्डन मिश्र: के माध्यम से आइये देखें ऐसी विवाह रेखाओं को जिनसे होता है वैवाहिक जीवन का सुख बर्बाद।
.jpg)
दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल और प्रेमी की कमी
- विवाह रेखा हथेली में सबसे छोटी उंगली के पास होती है। जिनकी हथेली में यह रेखा हृदय रेखा की ओर बढ़ा हुआ होता है।
तब पति पत्नी का साथ जीवन भर नहीं रहता
- समुद्रशास्त्र के अनुसार जिनकी हथेली में विवाह रेखा हृदय रेखा की ओर बहुत अधिक झुकी होती है उनका दांपत्य जीवन बहुत ही कष्टकारी होता है।
- माना जाता है कि ऐसी विवाह रेखा लड़की की हथेली में होने पर पत्नी को पति का वियोग सहना पड़ता है। अगर लड़के की हथेली में ऐसी रेखा हो तो उन्हें जीवन भर पत्नी का साथ नहीं मिल पाता है।
आजीवन कुंवारा रहना पड़ता है
- विवाह रेखा अगर बढ़कर छोटी उंगली के तीसरे या दूसरे पोर तक पहुंच जाती है तो यह वैवाहिक जीवन के लिए बड़ा ही अशुभ माना जाता है।
- इस तरह की विवाह रेखा बहुत कम लोगों की हथेली में पायी जाती है। लेकिन जिनकी हथेली में ऐसी विवाह रेखा होती है उन्हें आजीवन कुंवारा रहना पड़ता है।
- ऐसे व्यक्ति में विवाह की इच्छा नहीं रहती है। अगर विवाह की इच्छा करें भी तो किसी न किसी कारण से विवाह का संयोग नहीं बन पाता है।
तब जीवनसाथी के जीवन पर संकट आता है
- हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार जिनकी हथेली में विवाह रेखा बीच में टूटी होती है उनका वैवाहिक जीवन लंबे समय तक नहीं चल पाता है।
- ऐसी विवाह रेखा होने पर तलाक या जीवनसाथी की मृत्यु तक की संभावना रहती है। विवाह रेखा पर क्रास का चिन्ह होना भी कष्टकारी होता है।
- ऐसी स्थिति में वैवाहिक जीवन का अंत बहुत ही दुखदायी होता है।
- अगर विवाह रेखा के साथ एक अन्य रेखा चल रही हो तब जीवनसाथी के अलावा भी व्यक्ति का अन्य किसी से संबंध होता है।
- इसके अतिरिक्त हाथों के अन्य स्थानों में बने रेखाओं से भी उपरोक्त स्थिति का विश्लेषण करना चाहिए।
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।






