Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV Supreme Court: वकील की cji पर अभ्रद टिप्पणी, आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, इसके योग्य नहीं, आपमें वह ईमानदारी नहीं… | Parmarth TV दिल्ली हाट शिल्प समागम मेले में 55 लाख से अधिक की बिक्री – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एनएलएमसी ने प्रयागराज में 11 सरकारी फ्लैटों की ई-नीलामी के लिए प्रक्रिया शुरू की – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Punjab Elections 2027: राघव चड्ढा, हरभजन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब में भाजपा का करेंगे चुनावी घोषणा पत्र तैयार | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स 1,400 अंक उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV

Merry Christmas 2024: क्रिसमस के लिए तैयार हुए गिरजाघर, देर रात प्रभु यीशु का होगा आगमन

Merry Christmas 2024: क्रिसमस के लिए तैयार हुए गिरजाघर, देर रात प्रभु यीशु का होगा आगमन

देश में ईसाई धर्म के सबसे बड़े पर्व क्रिमसम की धूम है। शहर-शहर चर्च सजाए गए हैं। इस बीच, मंगलवार की रात बहुत अहम होने जा रही है, क्योंकि प्रभु यीशु का जन्म होगा।

By Arvind Dubey

Publish Date: Tue, 24 Dec 2024 01:46:03 PM (IST)

Updated Date: Tue, 24 Dec 2024 01:46:03 PM (IST)

HighLights

  1. ईसाई समुदाय में क्रिसमस का उत्साह व उल्लास
  2. गिरजाघरों में झांकियां सजाई गईं, मेले लगे
  3. आज रात केक काटकर खुशियां मनाई जाएंगी

धर्म डेस्क, इंदौर। क्रिसमस की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गिरजाघर (चर्च) भी सज गए हैं। विद्युत साज-सज्जा की गई है। साथ ही प्रभु यीशु के जीवन का वर्णन करती हुई झांकियां सजाई गई हैं।

ईसाई समुदाय के लोगों के घरों से लेकर सभी चर्च में उत्साह व उल्लास देखने को मिल रहा है। मंगलवार की मध्य रात्रि को सभी चर्चों में प्रभु यीशु के जन्मोत्सव की विशेष पूजा एवं प्रार्थना होंगी। केक काटकर खुशियां मनाई जाएंगी। कैंडिल रैलियां निकाली जाएंगी। अगले दिन 25 दिसंबर को क्रिसमस की बधाई देने का सिलसिला चलेगा।

क्रिसमस ट्री सजाए गए

देश के सभी प्रमुख शहरों में में इन दिनों क्रिसमस की रौनक छाई हुई है। क्रिसमस ट्री सजाए गए हैं। प्रभु यीशु की गोशाला को तैयार किया जा रहा है। साथ ही जगह-जगह क्रिसमस सेलिब्रेशन हो रहे हैं।

क्रिसमस पर्व के चलते चर्चों में विशेष प्रार्थनाओं का दौर भी चल रहा है। इसके अलावा चर्चों में प्रभु यीशु के जन्म पर आधारित अनेक झांकियां सजाई गई हैं। अब सभी प्रमुख चर्चों में मंगलवार की मध्य रात्रि में विशेष प्रार्थना सभा होगी।

इससे पहले सोमवार को चर्चों में कैरोल सांग हुए। रेव्ह अनिल मार्टिन ने बताया कि इस दौरान बेथलहम की गोशाला में जीवन में उजाला है गीत के जरिए प्रभु यीशु के बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया। इसके साथ ही बुजुर्गों का सम्मान किया गया।

झिलमिल विद्युत सज्जा से दमके चर्च

प्रभु यीशु मसीह का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। बुधवार को क्रिसमस मनाने को लेकर चर्च प्रार्थना हाल में भगवान यीशु के अनुयायियों द्वारा बड़े पैमाने पर तैयारी का दौर चल रहा है। भगवान यीशु के जन्मदिन के अवसर पर प्रार्थना हाल परिसर को विद्युत साज सज्जा से सजाया गया है।

फादर ने बताया कि क्रिसमस पर प्रभु यीशु की आराधना की जाएगी और क्रिसमस केरोल गाएंगे। बुधवार रात्रि में क्रिसमस के दिन भगवान यीशु की प्रार्थना की जाएगी एवं क्रिसमस पर्व मनाया जाएगा। क्रिसमस के अवसर पर पूरे प्रार्थना हाल को झीलमिलाती विद्युत साज सज्जा से सजाया गया है।

Trending News