Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Atal Pension Yojana: हर महीने पांच हजार रुपए पेंशन पाने के लिए 18 साल की उम्र से करना होगा इतना निवेश | Parmarth TV Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV Ayushman Card 2026: बीमारी में ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें कौन उठा सकता है आयुष्मान योजना का लाभ | Parmarth TV शेयर बाजार में तेजी थमी, बैंकिंग और आईटी शेयरों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV US: अब NSA का सीक्रेट नेटवर्क हुआ ठप, साइबर अटैक का कोई सबूत नहीं | Parmarth TV

Mokshada Ekadashi 2024: 11 या 12 दिसंबर कब है मोक्षदा एकादशी… जानें तिथि, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

Mokshada Ekadashi 2024: 11 या 12 दिसंबर कब है मोक्षदा एकादशी… जानें तिथि, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

मोक्षदा एकादशी को गीता जयंती के रूप में मनाया जाता है, क्योंकि इस दिन भगवान कृष्ण ने अर्जुन को गीता का ज्ञान दिया था। इस व्रत से जीवन में खुशहाली आती है और पितृ आशीर्वाद देते हैं। इस दिन गीता का पाठ और पूजा विधि का पालन करना चाहिए।

By Anurag Mishra

Publish Date: Tue, 10 Dec 2024 12:14:25 PM (IST)

Updated Date: Tue, 10 Dec 2024 12:15:39 PM (IST)

Mokshada Ekadashi 2024 Mantra: मोक्षदा एकादशी का महत्व। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. अगहन माह के शुक्ल पक्ष में गीता जयंती मनाई जाती।
  2. इस दिन भगवान कृष्ण की पूजा की जाती है।
  3. भगवान विष्णु की पूजा से मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

धर्म डेस्क, इंदौर। सनातन धर्म में मोक्षदा एकादशी की काफी मान्यता है। इसको गीता जयंती के रूप में भी मनाया जाता है, क्योंकि इसी दिन भगवान कृष्ण ने अर्जुन को गीता का ज्ञान दिया था। इस एकादशी को व्रत रखने से जीवन में खुशहाली आती है। नाराज पितृ भी खुश होकर आशीर्वाद देते हैं। मोक्षदा एकादशी के दिन गीता का पाठ जरूर करना चाहिए। इस आर्टिकल में आपको मोक्षदा एकादशी की पूजा विधि और मुहूर्त के बारे में विस्तार से बताएंगे।

मोक्षदा एकादशी 2024 व्रत पारण का शुभ मुहूर्त (Mokshada Ekadashi Parana Time 2024)

11 दिसंबर को 2024 दिन बुधवार को मोक्षदा एकादशी पड़ेगी। 12 दिसंबर को सुबह 7 बजकर 5 मिनट से सुबह 9 बजकर 9 मिनट से व्रत रखने की शुरुआत होगी। रात को 10 बजकर 26 मिनट पर व्रत को समाप्त किया जा सकता है।

naidunia_image

मोक्षदा एकादशी पूजा की विधि (Mokshada Ekadashi Puja Vidhi)

  • मोक्षदा एकादशी के दिन सुबह बिस्तर से उठने से पहले भगवान का ध्यान करें। उसके बाद स्नान कर एकादशी का व्रत शुरू करें।
  • उसके बाद साफ चौकी लेकर पीले रंग के कपड़े पर भगवान विष्णु की मूर्ति रखकर पूजा शुरू करें।
  • भगवान विष्णु को पीले रंग का चंदन लगाकर फूल, माला और खीर में तुलसी डालकर अर्पित करें।
  • भगवान विष्णु के सामने शुद्ध देशी घी का दीपक व धूपबत्ती जलाकर कथा पढ़ना शुरू करें। उसके अलावा भगवान विष्णु का मंत्र जरूर जप करें।
  • भगवान विष्णु की आरती करने के बाद उनसे अनजाने में हुई भूल के लिए क्षमा करने को कहें।
  • इस व्रत को रखने से पहले ये ध्यान रखें कि बिल्कुल भी अन्न ग्रहण न करें। इसी के साथ रात में जागरण जरूर करें।
  • अगले दिन सूर्योदल होने के साथ भगवान की विधिवत रूप से पूजा कर जरूरत मंदों को भोजन जरूर खिलाएं। इसी के साथ ही आप अपना व्रत खोल सकते हैं।
Trending News