दिसंबर 2024 का महीना विभिन्न राशियों के लिए मिश्रित प्रभाव लेकर आएगा। कुछ राशियां उन्नति और सफलता की ओर अग्रसर होंगी, जबकि कुछ को पारिवारिक, स्वास्थ्य और आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
By Anurag Mishra
Publish Date: Sun, 01 Dec 2024 07:58:57 AM (IST)
Updated Date: Sun, 01 Dec 2024 03:04:54 PM (IST)
HighLights
- मेष: उन्नति के अवसर मिलेंगे।
- वृषभ: परिवार में मतभेद होगा।
- कर्क: आर्थिक मजबूती मिलेगी।
धर्म डेस्क, इंदौर। दिसंबर 2024 का महीना विभिन्न राशियों के लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। कुछ राशियों के लिए यह महीना सफलता, उन्नति और आर्थिक लाभ का संकेत दे रहा है, जबकि कुछ को पारिवारिक, स्वास्थ्य और आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
इस महीने आप नए कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं, जबकि कुछ को सतर्क रहने की आवश्यकता है। जानिए किस राशि के लिए यह महीना शुभ रहेगा और कौन सी राशि को सावधान रहने की जरूरत है।
मेष राशि (Aries)
दिसंबर का महीना आपके लिए उन्नति और सफलता के अवसर लेकर आएगा। इस महीने आप अपने कुछ रुके हुए कार्य फिर से शुरू कर सकते हैं, जो आपको आर्थिक रूप से मजबूती देंगे। व्यापार और व्यवसाय में भी नए प्रयोग करने का अवसर मिलेगा, जो सफल होगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से राहत मिलेगी, लेकिन कार्य के सिलसिले में लंबी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। प्रॉपर्टी से जुड़ी गतिविधियों में बड़ा निवेश करना आपके लिए लाभकारी हो सकता है।
वृषभ राशि (Taurus)
यह महीना आपके लिए शुभ रहेगा, लेकिन पारिवारिक स्तर पर कुछ मतभेद हो सकते हैं। व्यापार और व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी, और किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बन सकता है। इस महीने कार्यक्षेत्र में विरोधी परास्त होंगे, लेकिन नौकरी पेशा लोगों को संभल कर चलने की आवश्यकता है, क्योंकि कोई विवाद खड़ा हो सकता है। आर्थिक तौर पर आपको किसी से बड़ी मदद मिल सकती है, लेकिन स्वास्थ्य से संबंधित समस्याएं परिवार में उत्पन्न हो सकती हैं।
मिथुन राशि (Gemini)
यह महीना आपके लिए सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं, लेकिन आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। आपको पर्सनल लोन की आवश्यकता पड़ सकती है। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं और घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। अत्यधिक भाग-दौड़ के कारण स्वास्थ्य पर असर पड़ेगा।
कर्क राशि (Cancer)
दिसंबर का महीना आपके लिए बहुत शुभ रहेगा। परिवार में किसी रिश्ते का हल निकलने से मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे। इस महीने आप आर्थिक तौर पर मजबूत नजर आएंगे और व्यापार में बड़े परिवर्तन की संभावना है। यदि आप किसी बड़ी पार्टनरशिप में शामिल होते हैं, तो यह फायदेमंद हो सकता है। नौकरी पेशा लोगों को पदोन्नति मिल सकती है, क्योंकि आपके अधिकारी आपके कार्य और व्यवहार से संतुष्ट होंगे। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में राहत मिलेगी।
सिंह राशि (Leo)
यह महीना आपके लिए अच्छा रहेगा, क्योंकि रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी और रुका हुआ धन प्राप्त होगा। आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं, जिससे भविष्य में लाभ होगा। हालांकि, इस महीने आपको अपने पार्टनरों से सतर्क रहना चाहिए, क्योंकि किसी के धोखे से आपका प्लान बिगड़ सकता है। प्रॉपर्टी संबंधी विवाद से दूर रहें।
कन्या राशि (Virgo)
यह महीना आपके लिए बड़ा परिवर्तन लेकर आ सकता है। आप अपने जीवन में कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं, जो आपके निजी जीवन पर असर डालेगा। व्यापार में आप खुद का व्यापार शुरू करने की सोच सकते हैं, लेकिन कुछ समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा और आपको किसी से बड़ी आर्थिक मदद लेनी पड़ सकती है, जिससे मानसिक तनाव हो सकता है।
तुला राशि (Libra)
यह महीना आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छा नहीं रहेगा, क्योंकि पारिवारिक समस्याएं और आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आर्थिक तौर पर भी यह महीना परेशानी भरा रहेगा, क्योंकि स्वास्थ्य पर व्यर्थ धन खर्च होगा। व्यापार में स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन मानसिक चिंताएं बनी रह सकती हैं।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
यह महीना आपके लिए अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी कुछ समस्याएं हो सकती हैं, लेकिन मौसम के अनुसार अपनी देखभाल करें। नौकरी पेशा लोगों के लिए यह महीना बहुत अच्छा रहेगा, क्योंकि आपके कार्य की सराहना होगी और अधिकारी वर्ग आपके विचारों से सहमत होंगे। आर्थिक तौर पर आपको लाभ मिलेगा और आप कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं, जिससे भविष्य में लाभ होगा।
धनु राशि (Sagittarius)
यह महीना आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे और आप किसी धार्मिक गुरु से मिल सकते हैं, जो भविष्य के लिए आपको महत्वपूर्ण संकेत देंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, और रुका हुआ धन प्राप्त होगा। व्यापार में नए प्रयोगों से सफलता मिलेगी। इस महीने भूमि और वाहन खरीदने के योग हैं और आप बड़ा निवेश भी कर सकते हैं।
मकर राशि (Capricorn)
इस महीने आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक कलह के भी योग बन रहे हैं, इसलिए इस महीने वाणी पर संयम रखना जरूरी होगा। किसी व्यक्ति विशेष के संपर्क में आने से आप गलत संगत में पड़ सकते हैं, जिससे सामाजिक प्रतिष्ठा पर असर पड़ेगा। अच्छा होगा कि आप दूसरों की बातों से प्रभावित न हों और अपने मन की बात किसी से न शेयर करें।
कुंभ राशि (Aquarius)
यह महीना आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, और पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद भी हो सकता है। इस महीने आपको सोच-समझ कर निर्णय लेने होंगे, ताकि आप किसी उलझन में न फंसें। शत्रु पक्ष पर आपको हावी रहने का मौका मिलेगा, लेकिन मानसिक रूप से आप असंतुलित रह सकते हैं, जिससे समस्याएं बढ़ सकती हैं।
मीन राशि (Pisces)
यह महीना आपके लिए ठीक रहेगा। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में पद और सम्मान मिल सकता है, जबकि नौकरी पेशा लोगों के लिए यह महीना सामान्य रहेगा। इस महीने आपको अधिकारियों से विवाद हो सकता है, और आर्थिक मदद लेने की आवश्यकता पड़ सकती है, जिससे मानसिक तनाव हो सकता है। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का विचार मन में बन सकता है।







