Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Atal Pension Yojana: हर महीने पांच हजार रुपए पेंशन पाने के लिए 18 साल की उम्र से करना होगा इतना निवेश | Parmarth TV Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV Ayushman Card 2026: बीमारी में ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें कौन उठा सकता है आयुष्मान योजना का लाभ | Parmarth TV शेयर बाजार में तेजी थमी, बैंकिंग और आईटी शेयरों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV US: अब NSA का सीक्रेट नेटवर्क हुआ ठप, साइबर अटैक का कोई सबूत नहीं | Parmarth TV

Navratri Vastu Tips: नवरात्र में घटस्थापना करते समय रखें वास्तु का ध्यान… आपके मन की इच्छा सुनेगी मां दुर्गा और करेंगी पूरा

Navratri Vastu Tips: नवरात्र में घटस्थापना करते समय रखें वास्तु का ध्यान… आपके मन की इच्छा सुनेगी मां दुर्गा और करेंगी पूरा

चैत्र नवरात्र पर इस बार घटस्थापना के लिए दो शुभ मुहूर्त हैं। सुबह 6 बजकर 13 मिनट से सुबह 10 बजकर 22 मिनट तक और दोपहर 12 बजकर एक मिनट से दोपहर 12 बजकर 50 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त में घटस्थापना कर सकते हैं।

By Arvind Dubey

Publish Date: Fri, 28 Mar 2025 02:11:14 PM (IST)

Updated Date: Fri, 28 Mar 2025 02:16:33 PM (IST)

कलश स्थापना नवरात्र के पहले दिन होती है, जो इस बार 30 मार्च को है।

HighLights

  1. ईशान कोण में करें घटस्थापना
  2. मनवांछित फल की होगी प्राप्ति
  3. सभी देवताओं का करें आह्वान

धर्म डेस्क, इंदौर। चैत्र नवरात्र 30 मार्च रविवार से प्रारंभ हो रहे हैं। नवरात्र के पहले दिन मंगल कलश स्थापना शुभ मुहूर्त व विधि-विधान के साथ की जाती है। शुभ व मनवांछित फल के लिए कलश स्थापना किस दिशा में की जाए, यह काफी महत्व रखता है।

ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा ने बताया कि नवरात्र में वास्तु का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी होता है। माता की मूर्ति किस दिशा में विराजित की जाए, यह भी महत्वपूर्ण है।

ईशान कोण इसलिए माना जाता है शुभ

  • कलश स्थापना के लिए ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा) को सबसे शुभ माना जाता है। क्योंकि यह दिशा देवी-देवताओं का स्थान मानी जाती है और इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार, ईशान कोण में धार्मिक कार्य करने से देवी दुर्गा प्रसन्न होती हैं और उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है। नवरात्र में घटस्थापना अथवा कलश स्थापना का विशेष महत्व होता है।

naidunia_image

naidunia_image

सभी देवताओं का करें आह्वान

कलश स्थापना के बाद सभी देवी देवताओं का आह्वान करके विधिवत नवरात्र पूजन करें। इस कलश को आपको नौ दिन तक मंदिर में ही रखना है। बस ध्यान रखें कि सुबह-शाम आवश्यकतानुसार मिट्टी पर पानी डालते रहें। कलश स्थापित कर मां दुर्गा की विधि अनुसार पूजा करें।

यहां भी क्लिक करें – चैत्र नवरात्र के लिए सजने लगे मां के दरबार… पंचमी तिथि का क्षरण होगा, तो कब मनेगी रामनवमी

कलश पर रखा नारियल देता है ऊर्जा

कलश की स्थापना में नारियल विशेष होता है। कलश के ऊपर नारियल रखा जाता है और उसे चुनरी, कलावा से लपेट कर देवी दुर्गा की मूर्ति उसके ऊपर स्थापित की जाती है। पूरे नौ दिन इस नारियल की पूजा होती है और मंत्रों से अभिमंत्रित किया जाता है।

Trending News