Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

मिडटर्म चुनाव में मिल सकती है Donald Trump की पार्टी को हार, उम्मीदवार बना रहे हैं दूरी | Parmarth TV LPG Prices: क्या सोमवार को कम हो गई हैं एलपीजी सिलेंडर की कीमतें, ये है आज की ताजा रेट | Parmarth TV Government Scheme: शादी के लिए अब सरकार इस प्रकार देगी एक लाख रुपए की मदद, योजना में हो गया है बदलाव | Parmarth TV AAP: टाइगर पर फायरिंग के बाद सिसोदिया ने साधा पीएम पर निशाना, कहा-महामानव ने सारी साइबर फोज Gen Z के पीछे लगा रखी | Parmarth TV PM Kisan Yojana:: किसानों के खाते में कब आ सकती है योजना की 24वीं किस्त, जान लें | Parmarth TV शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 876 अंक टूटा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का बड़ा बयान, कहा- जिन लोगों ने तोड़फोड़ और लूटपाट की है… | Parmarth TV अल्ट्राटेक सीमेंट का मुनाफा 21 प्रतिशत बढ़कर 1,501 करोड़ पर – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Good News: कर्मचारियों को मिलेगा 2 महीने के वेतन के बराबर बोनस, केन्द्र सरकार ने कर दिया है ऐलान | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी का बयान, ज्ञानेश कुमार वोट चोरी लागू करते हैं, जबकि शाह और पीएम इसमें उनका साथ देते हैं | Parmarth TV

Neem Karoli Baba: ब्रह्म मुहूर्त में आजमाएं नीम करोली बाबा के ये 4 विचार, हर काम में मिलेगी सफलता

Neem Karoli Baba: ब्रह्म मुहूर्त में आजमाएं नीम करोली बाबा के ये 4 विचार, हर काम में मिलेगी सफलता

Neem Karoli Baba: धार्मिक मान्यता के अनुसार, नीम बाबा करोली के विचारों को आजमाने से व्यक्ति को जीवन में सलफता प्राप्त होती है। अगर आप भी नीम करोली बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं तो ब्रह्म मुहूर्त में कुछ उपाय जरूर करें।

By Himadri Singh Hada

Publish Date: Tue, 01 Jul 2025 05:57:40 PM (IST)

Updated Date: Tue, 01 Jul 2025 06:04:50 PM (IST)

Neem karoli baba ke anmol vachan: ब्रह्म मुहूर्त में करें ये उपाय।

HighLights

  1. हथेलियों के दर्शन से मिलता है मां लक्ष्मी का आशीर्वाद।
  2. सुबह के समय मौन साधना से बढ़ेगी सकारात्मक ऊर्जा।
  3. धन का सदुपयोग है परम तप, ईश्वर स्वयं प्रसन्न होते हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। नीम करोली बाबा, 20वीं सदी के महान संत के विचार आज भी लाखों लोगों के जीवन का मार्गदर्शन करते हैं। ऐसा माना जाता है कि ब्रह्म मुहूर्त में उनके बताए गए विचारों और उपायों को अपनाने से न केवल सकारात्मक ऊर्जा मिलती है, बल्कि जीवन की सभी बाधाएं दूर होती हैं और सफलता के द्वार खुलते हैं।

ब्रह्म मुहूर्त में जागना क्यों है जरूरी?

  • नीम करोली बाबा (Neem Karoli Baba) के अनुसार, ब्रह्म मुहूर्त (सुबह 4 से 6 बजे के बीच का समय) में उठना आध्यात्मिक ऊर्जा को बढ़ाता है।
  • इस समय जागने से शरीर और मन दोनों शुद्ध होते हैं।
  • व्यक्ति को देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होती है।
  • आत्मिक शांति और ऊर्जा का संचार होता है।
  • हथेलियों के दर्शन से मिलता है मां लक्ष्मी का आशीर्वाद

    • सुबह उठते ही सबसे पहले अपनी हथेलियों को देखना चाहिए।
    • बाबा के अनुसार, हथेलियों में मां लक्ष्मी (धन), सरस्वती (ज्ञान) और गोविंद (कर्म) का वास होता है।
    • सच्चे मन से यह क्रिया करने पर धन, बुद्धि और सफलता तीनों का आशीर्वाद मिलता है।

    मौन साधना से बढ़ती है सकारात्मक ऊर्जा

    • ब्रह्म मुहूर्त में उठकर कुछ समय मौन रहने की आदत डालें।
    • यह अभ्यास मन को शांत, स्थिर और एकाग्र करता है।
    • इससे हर क्षेत्र में सफलता के अवसर बढ़ते हैं।

    धन का सदुपयोग है परम तप

    • बाबा का मानना था कि यदि आप धन को अच्छे कामों में खर्च करते हैं, तो ईश्वर स्वयं प्रसन्न होते हैं।
    • इससे घर में कभी धन की कमी नहीं रहती।
    • आपकी तिजोरी हमेशा भरी रहती है और सौभाग्य आपके साथ होता है।

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    Trending News