होली के बाद 16 मार्च से राहु-केतु की स्थिति में बदलाव होगा, जो तीन राशियों के लिए अशुभ हो सकता है। इन राशियों के जातकों को बीमारियां और आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। यह समय उनके लिए मुश्किलों से भरा हो सकता है।
By Anurag Mishra
Publish Date: Sun, 09 Mar 2025 06:02:36 PM (IST)
Updated Date: Sun, 09 Mar 2025 06:02:36 PM (IST)
HighLights
- तीन राशियों के लिए यह बदलाव अशुभ रहेगा।
- इन राशियों के जातकों को बीमारियां हो सकती हैं।
- आर्थिक नुकसान का सामना भी हो सकता है।
धर्म डेस्क, इंदौर। होली के बाद राहु-केतु की स्थिति में बदलाव होने जा रहा है, जो 16 मार्च की शाम से प्रभावी होगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस दिन राहु पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में और केतु उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर करेंगे। यह बदलाव तीन राशियों के लिए अशुभ साबित हो सकता है, जिन पर इसका प्रतिकूल असर देखने को मिल सकता है।
इन राशियों के जातकों को इस समय बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। उन्हें आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। यह समय इन तीन राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है।
मेष
 (1)(14)(24).jpg)
राहु-केतु के नक्षत्र गोचर से जीवन में कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके दांपत्य जीवन पर इसका बुरी असर पड़ेगा। जीवनसाथी से झगड़े हो सकते हैं। ऐसे में गुस्से पर काबू करें और सोच समझकर ही बोलें। इस दौरान वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं, क्योंकि दुर्घटना हो सकती है।
कन्या
 (1)(15)(21).jpg)
कन्या राशि के लिए राहु-केतु का नक्षत्र गोचर बहुत ही बुरा होने वाला है। आपकी नौकरीपेशा जिंदगी तबाह हो सकती है। आपको न चाहते हुए ट्रांसफर झेलना पड़ सकता है। सीनियर्स ऐसे जिम्मेदारी आपको दे सकते हैं, जो आप नहीं चाहते हैं। आपको रुपये कमाने के लिए काफी संघर्ष करना होगा।
मीन
 (1)(14)(20).jpg)
मीन राशि वालों को व्यवसाय में काफी नुकसान हो सकता है। इससे उभरना काफी मुश्किल हो सकता है। उधार दिया हुआ पैसा डूब सकता है। निवेश करते समय बहुत ही सावधानी बरतने की जरूरत है, क्यों कि नुकसान उठाना पड़ सकता है।
‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’







