Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Atal Pension Yojana: हर महीने पांच हजार रुपए पेंशन पाने के लिए 18 साल की उम्र से करना होगा इतना निवेश | Parmarth TV Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV Ayushman Card 2026: बीमारी में ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें कौन उठा सकता है आयुष्मान योजना का लाभ | Parmarth TV शेयर बाजार में तेजी थमी, बैंकिंग और आईटी शेयरों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV US: अब NSA का सीक्रेट नेटवर्क हुआ ठप, साइबर अटैक का कोई सबूत नहीं | Parmarth TV

Rang Panchami Special Rashifal: मन में खुशी, साथ में पैसों की बारिश… इन राशि वालों के लिए बहुत खास है रंगपंचमी का राशिफल

Rang Panchami Special Rashifal: मन में खुशी, साथ में पैसों की बारिश… इन राशि वालों के लिए बहुत खास है रंगपंचमी का राशिफल

रंगपंचमी का त्योहार कई राशि वालों के जीवन में खुशियों के रंग बिखेरने जा रहा है। तुला राशि वालों का आज बाहर जाने का प्लान बन सकता है। वृश्चिक राशि वाले आज पिछले दिनों से मन में चले आ रहे प्लान पर काम शुरू कर सकते हैं। धनु राशि वालों पर ईश्वर कृपा से आज आपको लाभ के योग बनेंगे।

By Arvind Dubey

Publish Date: Wed, 19 Mar 2025 06:16:00 AM (IST)

Updated Date: Wed, 19 Mar 2025 06:16:38 AM (IST)

19 मार्च 2025, बुधवार का राशिफल

HighLights

  1. मकर राशि वालों का आज मन शांत रहेगा।
  2. कुंभ राशि वाले नया काम शुरु कर सकते हैं।
  3. मीन राशि वाले बड़ा निवेश कर सकते हैं।

धर्म डेस्क, इंदौर (Daily Horoscope)। आज दिनांक 19 मार्च 2025, बुधवार को विक्रम संवत 2081, मास अमांत फाल्गुन, मास पूर्णिमांत चैत्र और तिथि पंचमी है। इंदौर के ज्योतिषाचार्य पं. हर्षित मोहन शर्मा से जानिए सभी 12 राशियों का राशिफल।

मेष – आज आपका मन प्रसन्न रहेगा और उत्साह से भरा रहेगा। किसी निजी कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा, जहां पुराने लोगों से मिलना होगा। आज किसी नए काम की प्लानिंग कर सकते हैं। सेहत में सुधार महसूस करेंगे। ऑफिस में काम के दम पर आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे।

वृषभ – आज का दिन संभलकर रहने का है। दुश्मन आपका काम बिगाड़ सकते हैं। वाणी का प्रयोग संभाल कर करें, अन्यथा विवाद में फंस सकते हैं। किसी भी अपरिचित पर भरोसा न करें। किसी को बड़ी धनराशि उधार ना दें। परिवार के साथ बाहर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। ऑफिस में विवाद की स्थिति बन सकती है।

मिथुन – आज मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं, लेकिन खुद पर भरोसा रखें। मन अशांत रह सकता है। आज कुछ बातों को इग्नोर करना आपके लिए लाभकारी रहेगा। व्यर्थ की झंझटों से दूर रहें। आज अपने लिए कोई नई वस्तु खरीद सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ समंजन अच्छा रहेगा।

कर्क – आज का दिन अच्छा है। नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। जो युवा नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें सफलता मिलेगी। आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होने से मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। आज कुछ नया विचार मन में आएगा। प्लानिंग पर काम करेंगे तो आगे चलकर लाभ होगा।

सिंह – आज लाभ के योग बन रहे हैं। जो भी काम हाथ में लेंगे, उसमें सफलता मिलना तय है। मन को एकाग्र रखें। अपने कार्य में पूरी ताकत झोंक दें। आज लाभ के योग निर्मित होंगे। अपने खास लोगों से सहयोग प्राप्त होगा।

कन्या – अपने हेल्थ पर ध्यान दें। मन अशांत रहेगा, जिसे काबू करने के लिए योग का सहारा लें। व्यापार और नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आर्थिक समस्याएं देखने को मिलेंगी। किस अपने के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। सरकारी कामों से आज दूर रहें।

तुला – आज का दिन मस्ती में गुजरेगा। कहीं, बाहर जाने का प्लान मन में बन सकता है। आज अपनों के साथ अच्छी समय गुजारेंगे, जिससे मन में प्रसन्नता रहेगी। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। किसी से आर्थिक सहयोग मांगना पड़ सकता है। अपने किसी परिचित व्यक्ति द्वारा आपके सम्मान को ठेस पहुंच सकती है।

वृश्चिक – आज का दिन शानदार है। पिछले दिनों से मन में चले आ रहे प्लान पर अब काम शुरू कर सकते हैं। आज कोई बड़ा फैसला कर सकते हैं। इससे आने वाले दिनों में लाभ होगा। ऑफिस में सभी लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। समाज में भी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार के साथ कहीं भ्रमण की योजना बना सकते हैं।

धनु – आज का दिन शानदार है। ईश्वर कृपा से आज आपको लाभ के योग बनेंगे। व्यापार क्षेत्र में नया कार्य शुरू कर सकते हैं। आज हर बड़े काम में दोस्तों और रिश्तेदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार के सदस्यों के बीच चल रही अनबन दूर होगी।

मकर – आज मन शांत रह सकता है। नकारात्मक विचारों को खुद से दूर रखें। ऑफिस में काम में बाधा आ सकती है। अपने करीबियों से मनमुटाव हो सकता है। लाइफ पार्टनर के साथ कुछ बातों को लेकर मनमुटाव हो सकता है। परिवार में भी हालात विपरीत रहेंगे। आज किसी तरह का निवेश करने से बचें।

कुंभ – आज किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं, लेकिन बहुत अधिक सावधान रहने की जरूरत होगी। किसी पर अत्यधिक भरोसा करना नुकसानदायक साबित हो सकता है। प्रॉपर्टी संबंधी कार्य और विवाद से दूर रहें। कार्यक्षेत्र में बदलाव की सोच रहे हैं, तो आज का दिन ठीक नहीं है। परिवार के सदस्यों के साथ सामंजस्य बनाए रखें।

मीन – आज का दिन शानदार है। कहीं बड़ा निवेश करने की योजना बना सकते हैं। आने वाले समय में इसका बड़ा लाभ होगा। बिजनेस में स्थिति अच्छी रहेगी। सेहत का ख्याल रखें। आज अपनों से सतर्क रहने की जरूरत है। किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें।

Trending News