Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV Ayushman Card 2026: बीमारी में ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें कौन उठा सकता है आयुष्मान योजना का लाभ | Parmarth TV शेयर बाजार में तेजी थमी, बैंकिंग और आईटी शेयरों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV US: अब NSA का सीक्रेट नेटवर्क हुआ ठप, साइबर अटैक का कोई सबूत नहीं | Parmarth TV Kulgam हमले का सुरक्षाबलों ने लिया बदला, लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर लतीफ भट और निसार डार को किया ढेर | Parmarth TV

Saptgrahi Yog 2025: 100 साल बाद मीन राशि में बन रहा 7 ग्रहों का संयोग, इन तीन राशियों पर होगी धन वर्षा

Saptgrahi Yog 2025: 100 साल बाद मीन राशि में बन रहा 7 ग्रहों का संयोग, इन तीन राशियों पर होगी धन वर्षा

29 मार्च को मीन राशि में सप्तग्रही योग बनने जा रहा है, जिसमें शनि, शुक्र, बुध, सूर्य, मंगल, चंद्रमा और नेपच्यून का मिलन होगा। इस शुभ योग का कुछ राशियों पर सकारात्मक असर होगा, जिससे उनके जीवन में चमत्कारिक परिवर्तन हो सकते हैं और धन लाभ भी संभव है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Thu, 06 Mar 2025 06:38:46 PM (IST)

Updated Date: Fri, 07 Mar 2025 12:36:50 AM (IST)

ये तीन राशि के जातक बदलाव के लिए रहें तैयार। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. 29 मार्च को मीन राशि में सप्तग्रही योग बनेगा।
  2. शनि, शुक्र, बुध सहित 7 ग्रहों का मिलन होगा।
  3. तीन राशियों के जीवन पर सकारात्मक असर होगा।

धर्म डेस्क, इंदौर। वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रह समय के साथ गोचर करते हैं। इस दौरान वह पंचग्रही और सप्तग्रही योग बनाते हैं। 100 साल बाद मीन राशि में सप्तग्रही योग बनने का संयोग हुआ है। 29 मार्च को शनि का गोचर होगा, तब शुक्र, बुध, सूर्य, मंगल, चंद्रमा, शनि व नेपच्यून के मिलन से यह शुभ योग बनेगा।

इस योग कुछ राशियों के जीवन पर बहुत ही सकारात्मक असर होगा। उनके जीवन में चमत्कारिक परिवर्तन देखने को मिलेंगे। इस दौरान अचानक से धन भी प्राप्त हो सकता है। इस आर्टिकल में विस्तार से इन तीन राशियों के बारे में बताएंगे…

कर्क राशि

naidunia_image

  • कर्क राशि के जातकों के भाग्य स्थान पर सप्तग्रही योग बन रहा है। ऐसे में आपकी किस्मत खुलने वाली है। आपकी तरक्की के रास्ते में आने वाली हर बाधा खत्म हो जाएगी। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। व्यवसाय में नई संभावनाएं बनेंगी, जिससे आर्थिक रूप से मजबूत होंगे।
  • नौकरीपेशा जातकों के काम की सराहना होगी, जिससे प्रमोशन हो सकता है। परिवार में जारी विवाद समाप्त होगा। पत्नी से मधुर संबंध बनेंगे। घर में धार्मिक या मांगलकारी कार्य हो सकता है।

कन्या राशि

naidunia_image

  • कन्या राशि के जातकों की राशि के सप्तम भाव में यह संयोग बनने जा रहा है। यह आपके जीवन के लिए बहुत लाभकारी साबित होगा। आपका दांपत्य जीवन शानदार होगा, जिससे पार्टनर के साथ प्रेम संबंध मजबूत होंगे। करियर में नई ऊंचाइयां छुएंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, जिससे आत्म-सम्मान में वृद्धि होगी।
  • मानसिक व शारीरिक तनाव से दूर होंगे, जिससे खुद को पूरी तरह स्वस्थ महसूस करेंगे। व्यापार में पार्टनरशिप लाभकारी रहेगी। अविवाहित लोगों का विवाह होगा।

मिथुन राशि

naidunia_image

  • मिथुन राशि में सप्तग्रही योग कर्म भाव में बन रहा है। यह बहुत ही शुभ रहेगा। आपके हर रुके हुए कार्य पूरे होंगे। आपकी मेहनत अब रंग लाएगी। व्यापार क्षेत्र से जुड़े जातकों के जीवन में चमत्कारिक परिवर्तन आने वाला है। आपको बहुत ही धन लाभ होगा। बेरोजगार युवाओं को नौकरी मिल सकती है।
  • नौकरीपेशा से जुड़े जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। ऐसे में सैलरी बढ़ जाएगी, जिससे जीवन में पैसों की कमी दूर होगी।
Trending News