Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

LPG Prices: 639.50 रुपए पर मिल रहा है घरेलू एलपीजी सिलेंडर, प्रमुख शहरों में आज ये हैं कीमतें | Parmarth TV Gold-Silver Prices:  सोना 1,179 और चांदी 2,158 रुपए हुई सस्ती, सात दिनों में इतनी गिर चुकी हैं कीमतें | Parmarth TV अब ईरान की मस्जिदों में भी उठने लगी परमाणु हथियार बनने की मांग, खामेनेई ने लगाया था प्रतिबंध | Parmarth TV कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की बुक का महाराष्ट्र में विरोध, पेज नंबर 201 पर जताई आपत्ति, शिवसेना शिंदे गुट ने बैन करने की रखी मांग | Parmarth TV हिंदुस्तान पावर को बैतूल में खनिज खोज का लाइसेंस मिला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में हार के बाद Donald Trump की परेशानी बढ़ी, महाभियोग लाने की तैयारी में है विपक्ष | Parmarth TV इंडिगो शुरू करेगी दिल्ली-कुआलालंपुर दैनिक उड़ान – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Madhya Pradesh: होटल में ठहरे प्रेमी जोड़े को बेग में गांजा रख फंसाने की धमकी…7 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज…सीएम ने खुद लिया… | Parmarth TV बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 990 अंक उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन ने पहली बार की राउंड टेबल बैठक, परमाणु हथियारों को लेकर चीनी राष्ट्रपति ने बोल दी है ये बड़ी बात | Parmarth TV

Rajasthan: भजनलाल सरकार जल्द ही करने वाली है इन पदों पर भर्ती, उपमुख्यमंत्री ने विधानसभा में बोल दी है ये बात | Parmarth TV

Rajasthan: भजनलाल सरकार जल्द ही करने वाली है इन पदों पर भर्ती, उपमुख्यमंत्री ने विधानसभा में बोल दी है ये बात | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की भजनलाल सरकार द्वारा औषधालयों में रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाएगा। इस बात की जानकारी आयुर्वेद मंत्री डॉ. प्रेम चन्द बैरवा ने आज प्रश्नकाल के दौरान विधानसभा में दी है। 

राजस्थान की भजनलाल सरकार में उपमुख्यमंत्री प्रेम चन्द बैरवा ने कहा कि खींवसर विधानसभा क्षेत्र के औषधालयों में रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाएगा। कनिष्ठ आयुर्वेद नर्स व कम्पाउण्डर के 740 पदों की भर्ती के लिए विज्ञप्ति प्रकाशित की गई है। इसके अतिरिक्त परिचारक के 1 हजार 702 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु भी विभागीय प्रस्तावों के आधार पर प्रशासनिक सुधार विभाग द्वारा विज्ञप्ति प्रकाशित की गई है। उन्होंने आश्वस्त किया कि भर्ती प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद प्राथमिकता के आधार पर रिक्त पदों को भरा जाएगा।

इस दौरान उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र खींवसर में वित्त विभाग की स्वीकृति तथा गुणावगुण के आधार पर चिकित्साधिकारी के रिक्त पदों को नियमानुसार भरने की कार्यवाही की जाएगी।

बैरवा ने सदन के पटल पर रखा ये विवरण 

इससे पहले विधायक रेवन्तराम डांगा के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में प्रेम चन्द बैरवा ने जानकारी दी कि विधानसभा क्षेत्र खींवसर में आयुर्वेद विभागान्तर्गत एक ब्लॉक आयुष चिकित्सालय, एक चिकित्सालय एवं 16 औषधालय संचालित हैं। प्रेम चन्द बैरवा ने इन चिकित्सालय व औषधालयों में स्वीकृत एवं कार्यरत सहित रिक्त पदों का संवर्गवार विवरण सदन के पटल पर रखा। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र खींवसर के चिकित्सालय व औषधालयों में उपलब्ध रहने वाली औषधियां एवं विगत 3 वर्षों में आपूर्ति, वितरित औषधियों का संख्यात्मक विवरण सदन के पटल पर रखा।

PC:  hindi.news18

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 


Parmarth TV

Trending News