इंटरनेट डेस्क। देवउठनी ग्यारस से शादी का सीजन शुरू होने वाला है। इससे पहले सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर लगातार जारी है। आज एक बार फिर से दोनों कीमती धातुओं के दामों में गिरावट आई है। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार, आज दस ग्राम 24 कैरेट सोना 1,179 रुपए सस्ता हुआ है।
इससे दस ग्राम सोने की कीमत घटकर 1.30 लाख रुपए से नीचे आ गई है। वहीं आज एक किलो चांदी कीमत में भी 2,158 रुपए की मोटी गिरावट आई है। एक किलो चांदी की कीमत घटकर 1.62 लाख रुपए पर आ गई है। सोना लगातार 7 कारोबारी दिन में करीब 12 हजार और चांदी करीब 24 हजार रुपए सस्ती हो चुकी है।
आपको बता दें कि 10 नवंबर को दस ग्राम सोने की कीमत 1.42 लाख और एक किलो चांदी की कीमत 1.86 लाख रुपए किलो थी। 11 दिसंबर 2025 के बाद सोना एक बार फिर से 1.30 लाख से नीचे आ गया है।
PC: ndtv.
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







