इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको एक सरकारी योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके माध्यम से पति-पत्नी साठ साल की उम्र के बार हर महीने दस हजार रुपए की पेंशन हासिल कर सकते हैं। ये अटल पेंशन योजना है।
इस सरकारी योजना के तहत निवेश करने वाले लोगों को 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 1000 रुपए से लेकर 5000 रुपए तक की पेंशन मिलती है। इसमें निवेश करने के लिए आवेदक की उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। 18 साल की उम्र में इस योजना से जुड़ने पर हर महीने 210 रुपए जमा करवाने होंगे।
इसी तरह 30 साल के व्यक्ति को इसी 5000 रुपए महीने वाली पेंशन के लिए हर महीने 577 रुपए का निवेश करना होगा। पति-पत्नी इसमें निवेश कर हर महीने दस हजार रुपए की पेंशन पा सकते हैं। इससे दोनों को बुढ़ापे में पैसों के लिए किसी दूसरे व्यक्ति पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
PC: kashmirobserver
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







