इंटरनेट डेस्क। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा अमेरिका में देश की आर्थिक को लेकर दिए बयान के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज भारत मंडपम में भारत की आर्थिक वृद्धि और गरीबी में कमी का जिक्र किया। एक दिन पहले ही राहुल गांधी ने कहा था कि देश एक आर्थिक आपदा की चपेट में है।
अब पीएम मोदी ने आज फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के शताब्दी समारोह में कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है, जिसकी विकास दर लगभग सात प्रतिशत रहने का अनुमान है। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि अक्टूबर में भारत का वस्तुओं का निर्यात लगभग 50 अरब डॉलर तक पहुंच गया, जो हमारा अब तक का सबसे अधिक मासिक वस्तु निर्यात है।
पीएम मोदी ने इस दौरान पिछले एक दशक में गरीबी कम होने का जिक्र भी किया है। उन्होंने इस संबंध में विश्व बैंक की एक रिपोर्ट का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि विश्व बैंक की ताजा रिपोर्ट बताती है कि महज 12-13 वर्षों में 50 करोड़ भारतीयों ने गरीबी को मात दी है।
PC: indiatv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







