इंटरनेट डेस्क। एम्प्लॉइज प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन जुड़े पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर है। खबर ये है कि जल्द ही पेंशनर्स को हर महीने मिलने वाली पेंशन को 1000 से बढ़ाकर 3000 रुपए किया जा सकता है। बढ़ती महंगाई को देखते हुए सरकार इस संबंध में बड़ा कदम उठा सकती है।
पेंशन बढ़ाने की मांग लगातार उठ रही है। खबरों के अनुसार, एम्प्लॉइज प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (ईपीएफओ) ने कहा है कि ये मांग बढ़ने की संभावना है। EPFO की 24वीं सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज मीटिंग आज होगी। इस मीटिंग ने देश भर के पेंशनर्स का ध्यान खींचा है।
इस बैठक में एम्प्लॉइज पेंशन स्कीम (ईपीएस-95) के तहत मिलने वाली मिनिमम मंथली पेंशन बढ़ाने की मांग पर चर्चा होने की संभावना है। आपको बता दें कि अभी तक ईपीएस के तहत एलिजिबल पेंशनर्स को हर महीने 1000 रुपए पेंशन दी जाती है। अब इसे बढ़ाकर तीन हजार रुपए मासिक किया जा सकता है। सरकार के इस प्रपोजल को मंजूरी देने से पेंशनर्स को बड़ी फाइनेंशियल राहत मिल सकती है।
PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







