इंटरनेट डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मिलकर आज एक ऐतिहासिक बैठक की। दुनिया के इन तीनों दिग्गज नेताओं ने आज चीन के शेनझेन शहर में पहली बार एक साथ त्रिपक्षीय बैठक की। तीनों ने राउंड टेबल पर त्रिपक्षीय बैठक में हिस्सा लिया।
इस बैठक में तीनों नेताओं के बीच परमाणु हथियारों के खतरों पर बातचीत हुई। चीनी राष्ट्रपति ने तो परमाणु हथियारों को इंसानियत के सिर पर लटकती तलवार बताकर इन्हें पूरी तरह खत्म करने की वकालत की। वहीं रूसी राष्ट्रपति ने बैठक के दौरान कहा कि रूस, चीन और अमेरिका तीनों ने दूसरे विश्व युद्ध में जीत हासिल की थी।
इसलिए दुनिया में शांति और सुरक्षा बनाए रखने की जिम्मेदारी भी इन तीनों देशों की है। ट्रंप ने ने एस्केलेटर पर जिनपिंग को सहारा देने के लिए अपना हाथ बढ़ाया। वहीं पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय बैठक में यूक्रेन युद्ध पर भी अहम चर्चा की। आज की बैठक पर दुनिया के देशों की नजरें थी।
PC: hindi.webdunia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







