Parmarth TV
जयपुर। विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा कोटा, बारां, श्रीगंगानगर और करौली में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना टालने को लेकर प्रदेश की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है।
जूली ने इस संबंध में एक्स के माध्यम ये कहा कि भाजपा सरकार को जनादेश से इतना डर क्यों? आखिर हार का खौफ है या लोकतंत्र को बंधक बनाने की साजिश? राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा कोटा, बारां, श्रीगंगानगर और करौली में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना 20 नवंबर से टालकर सीधे 17 दिसंबर करना लोकतांत्रिक प्रक्रिया के साथ खुला खिलवाड़ है। यह बेहद शर्मनाक और लोकतंत्र की मर्यादा पर सीधा प्रहार है।
कांग्रेस नेता जूली ने कहा कि मुख्यमंत्री जी, जवाब दीजिए! जब पूरे प्रदेश में 20 नवंबर को मतगणना हो रही है, तो इन चार जिलों के मतदाताओं को अपने जनादेश के लिए लगभग एक महीने तक इंतजार क्यों कराया जा रहा है? आखिर भाजपा को जनता के फैसले से इतना भय क्यों है? हार का डर सता रहा है या फिर इस अतिरिक्त समय में सत्ता, धनबल और दबाव के जरिए जनादेश को पलटने की पटकथा लिखी जा रही है?
क्या बीच अब जोड़-तोड़, खरीद-फरोख्त और सत्ता के दुरुपयोग के लिए समय जुटाया जा रहा है?
जूली ने इस संबंध में आगे कहा कि भाजपा सरकार लोकतांत्रिक चुनावों को अपनी राजनीतिक सुविधा के हिसाब से चलाना बंद करे। क्या चुनाव जीतने में नाकाम रहने की आशंका के बीच अब जोड़-तोड़, खरीद-फरोख्त और सत्ता के दुरुपयोग के लिए समय जुटाया जा रहा है? राज्य निर्वाचन आयोग यह स्पष्ट करे कि मतगणना टालने का कारण क्या है और इन चार जिलों के साथ अलग व्यवहार किस आधार पर किया जा रहा है। भाजपा सरकार याद रखे, चुनाव की तारीखें आगे बढ़ाई जा सकती हैं, लेकिन जनता के फैसले से भागा नहीं जा सकता।
PC: abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Parmarth TV







