Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

हिंदुस्तान पावर को बैतूल में खनिज खोज का लाइसेंस मिला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में हार के बाद Donald Trump की परेशानी बढ़ी, महाभियोग लाने की तैयारी में है विपक्ष | Parmarth TV इंडिगो शुरू करेगी दिल्ली-कुआलालंपुर दैनिक उड़ान – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Madhya Pradesh: होटल में ठहरे प्रेमी जोड़े को बेग में गांजा रख फंसाने की धमकी…7 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज…सीएम ने खुद लिया… | Parmarth TV बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 990 अंक उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन ने पहली बार की राउंड टेबल बैठक, परमाणु हथियारों को लेकर चीनी राष्ट्रपति ने बोल दी है ये बड़ी बात | Parmarth TV Government Scheme: 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 10000 रुपए की पेंशन पाने के लिए पति-पत्नी इस योजना में कर दें निवेश | Parmarth TV राहुल गांधी के बयान पर PM Modi का पलटवार, कहा- भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है | Parmarth TV EPFO: अब इतनी हो सकती हैं पेंशनर्स को हर महीने मिलने वाली पेंशन | Parmarth TV Donald Trump ने अगले राष्ट्रपति के लिए विदेश मंत्री मार्को रुबियो का किया समर्थन, जेडी वेंस से हैं नाराज | Parmarth TV

हिंदुस्तान पावर को बैतूल में खनिज खोज का लाइसेंस मिला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

हिंदुस्तान पावर को बैतूल में खनिज खोज का लाइसेंस मिला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

ऊर्जा और अवसंरचना क्षेत्र की प्रमुख कंपनी हिंदुस्तान पावर ने महत्वपूर्ण खनिजों की खोज के क्षेत्र में प्रवेश की घोषणा करते हुए कहा है कि उसने मध्य प्रदेश सरकार के साथ राज्य में एक खनन ब्लाक में महत्वपूर्ण (क्रिटिकल) खनिजों की खोज के लिए समझौता किया है।

कंपनी की एक विज्ञप्ति के अनुसार यह समझौता हिंदुस्तान पावर की अनुषंगी सनमार्क थर्मल पावर प्रा लि के जरिए किया गया है। इस समझौते के तहत कंपनी प्लैटिनम समूह के तत्वों और उनसे जुड़े खनिजों की खोज करेगी।

बैतूल जिले में स्थित ‘पधार पीजीई खनिज खोज प्रखंड’ कुल करीब 200 वर्ग किलोमीटर में फैला है। कंपनी को इस ब्लाक में प्लेटिनम समूह के तत्वों की खोज के लिए पांच साल का लाइसेंस मिला है। प्लैटिनम समूह के तत्वों में- प्लैटिनम, पैलेडियम और रोडियम शामिल है और इनका उपयोग ऑटोमोटिव कैटेलिटिक कन्वर्टर्स, हाइड्रोजन टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक्स और एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग जैसे कई उद्योगों में होता है।

Also Read : दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को नौ विकेट से रौंदा

हिंदुस्तान पावर के चेयरमैन रतुल पुरी ने कहा प्लैटिनम ग्रुप एलिमेंट्स, क्लीन एनर्जी, ऑटोमोटिव और एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग जैसे उद्योगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। चूंकि भारत अपनी घरेलू मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं को मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, इसलिए इन खनिजों के स्वदेशी स्रोतों की पहचान करना और उन्हें विकसित करना बहुत जरूरी होगा। उम्मीद है कि पधार ब्लॉक भारत के क्रिटिकल मिनरल्स सेक्टर के विकास में एक रणनीतिक योगदान देगा।

केंद्र ने महत्वपूर्ण और सूक्ष्म खनिजों के कारोबार को बढ़ावा देने के लिए अब तक निजी और सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों को क्रिटिकल मिनरल्स के 100 से अधिक ब्लॉक नीलाम किए हैं। सरकार लिथियम, ग्रेफाइट, पोटाश और रेयर अर्थ एलिमेंट्स जैसे कम से कम 15 महत्वपूर्ण खनिजों की घरेलू आपूर्ति को बढ़ावा देने के लिए मिशन के तौर पर काम कर रही है।

Pic Credit : UNI

Trending News