Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

मिडटर्म चुनाव में हार के बाद Donald Trump की परेशानी बढ़ी, महाभियोग लाने की तैयारी में है विपक्ष | Parmarth TV इंडिगो शुरू करेगी दिल्ली-कुआलालंपुर दैनिक उड़ान – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Madhya Pradesh: होटल में ठहरे प्रेमी जोड़े को बेग में गांजा रख फंसाने की धमकी…7 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज…सीएम ने खुद लिया… | Parmarth TV बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 990 अंक उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन ने पहली बार की राउंड टेबल बैठक, परमाणु हथियारों को लेकर चीनी राष्ट्रपति ने बोल दी है ये बड़ी बात | Parmarth TV Government Scheme: 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 10000 रुपए की पेंशन पाने के लिए पति-पत्नी इस योजना में कर दें निवेश | Parmarth TV राहुल गांधी के बयान पर PM Modi का पलटवार, कहा- भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है | Parmarth TV EPFO: अब इतनी हो सकती हैं पेंशनर्स को हर महीने मिलने वाली पेंशन | Parmarth TV Donald Trump ने अगले राष्ट्रपति के लिए विदेश मंत्री मार्को रुबियो का किया समर्थन, जेडी वेंस से हैं नाराज | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी के 'भारत आर्थिक आपदा' के कगार पर वाले बयान से भड़की भाजपा… कांग्रेस नेता का बताया एंटी-इंडिया प्रोपेगैंडा | Parmarth TV

Madhya Pradesh: होटल में ठहरे प्रेमी जोड़े को बेग में गांजा रख फंसाने की धमकी…7 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज…सीएम ने खुद लिया… | Parmarth TV

Madhya Pradesh: होटल में ठहरे प्रेमी जोड़े को बेग में गांजा रख फंसाने की धमकी…7 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज…सीएम ने खुद लिया… | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। मध्यप्रदेश के सिवनी में एक बड़ी घटना सामने आई हैं, जहां कर कोई पुलिस पर विश्वास करता हैं, लेकिन यहां पुलिस ही फंसाने की घमकी देकर डरा रही है।  बताया जा रहा हैं कि यहां होटल में ठहरे प्रेमी युगल को गांजा रखकर जेल भेजने की धमकी देने का पुलिस अधिकारियों का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया में बहुप्रसारित हुआ। मामले का संज्ञान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया। सीएम के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) दीपक मिश्रा, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) चंचलेश मरकाम, सिवनी कोतवाली के टीआई सतीश तिवारी, प्रधान आरक्षक नवीन तिवारी व एएसपी के वाहन चालक सलमान खान, गनमैन कृष्ण परते और यातायात प्रभारी विजय बघेल को निलंबित कर दिया गया है।

होटल में दी थी दबिश
मीडिया रिपोटर्स की माने तो ये मामला 13 नवंबर का बताया जा रहा है। उस दिन शाम को एएसपी, एसडीओपी दल-बल के साथ होटल सिद्धार्थ पहुंचे थे। होटल में उन्हें प्रेमी जोड़ा मिला। इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो में मिश्रा उस जोड़े से अपने परिवार के सदस्यों को बुलाने के लिए दबाव बना रहे हैं। इसी दौरान एक पुलिस कर्मी की तरफ इशारा करते हुए गांजा लाकर बैग में रखने के निर्देश देते दिख रहे हैं।

होटल संचालक ने भी लगाए आरोप
इधर होटल संचालक ने भी टीआई, एसडीओपी चंचलेश मरकाम और ट्रैफिक निरीक्षक विजय तिवारी पर हर माह 25-25 हजार रुपये मांगने और टीआई व एसडीओपी को 10-10 हजार रुपये पूर्व में देने का आरोप लगाया है। एक दिन पहले इसी होटल का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें टीआई होटल मैनेजर को होटल बंद कराने की धमकी देते दिख रहे हैं।

pc- jagran
 

Trending News