Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 990 अंक उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन ने पहली बार की राउंड टेबल बैठक, परमाणु हथियारों को लेकर चीनी राष्ट्रपति ने बोल दी है ये बड़ी बात | Parmarth TV Government Scheme: 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 10000 रुपए की पेंशन पाने के लिए पति-पत्नी इस योजना में कर दें निवेश | Parmarth TV राहुल गांधी के बयान पर PM Modi का पलटवार, कहा- भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है | Parmarth TV EPFO: अब इतनी हो सकती हैं पेंशनर्स को हर महीने मिलने वाली पेंशन | Parmarth TV Donald Trump ने अगले राष्ट्रपति के लिए विदेश मंत्री मार्को रुबियो का किया समर्थन, जेडी वेंस से हैं नाराज | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी के 'भारत आर्थिक आपदा' के कगार पर वाले बयान से भड़की भाजपा… कांग्रेस नेता का बताया एंटी-इंडिया प्रोपेगैंडा | Parmarth TV PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन के लिए क्या होती हैं पात्रता और क्या मिलते जुड़ने के बाद लाभ | Parmarth TV Atal Pension Yojana: हर महीने पांच हजार रुपए पेंशन पाने के लिए 18 साल की उम्र से करना होगा इतना निवेश | Parmarth TV Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV

बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 990 अंक उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 990 अंक उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती गिरावट के बाद गुरुवार को तेजी लौट आई और प्रमुख सूचकांक करीब 11 महीने के उच्चतम स्तर पर बंद हुए।

बीएसई का सेंसेक्स 989.94 अंक (1.21 प्रतिशत) की छलांग लगाकर 83,021.75 अंक पर बंद हुआ। इससे पहले 42 अंक की बढ़त में खुलने के बाद सूचकांक 333 अंक लुढ़क गया था। हालांकि एक बार फिर हरे निशान में लौटने के बाद इसका ग्राफ लगातार ऊपर की ओर बढ़ता गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 सूचकांक भी 286.35 अंक यानी 1.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,514.30 अंक पर पहुंच गया। 

यह दोनों सूचकांकों का 23 फरवरी 2026 के बाद का उच्चतम स्तर है। वृहत बाजार में भी तेजी रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.98 फीसदी और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.71 फीसदी की मजबूती के साथ बंद हुआ। सेक्टर आधारित सूचकांकों में निफ्टी आईटी की 1.10 प्रतिशत की गिरावट को छोड़कर अन्य सभी सूचकांक हरे निशान में रहे। विशेषकर ऑटो समूह का सूचकांक 4.40 प्रतिशत चढ़ गया। 

Also Read : इंडिगो शुरू करेगी दिल्ली-कुआलालंपुर दैनिक उड़ान

टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूह में 3.64 प्रतिशत और एफएमसीजी में 2.09 प्रतिशत की तेजी रही। बैंकिंग, वित्त, सीमेंट और रसायन समूहों के सूचकांक भी एक से दो प्रतिशत चढ़े। एनएसई में जिन 3,715 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ उनमें से 2,012 के शेयर मजबूती के साथ और 1,606 के गिरावट में रहे। अन्य 97 कंपनियों के शेयर अंततः अपरिवर्तित बंद हुए। सेंसेक्स की 30 में से 25 कंपनियों के शेयर हरे निशान में रहे। 

मारुति सुजुकी का शेयर 7.58 प्रतिशत की बढ़त में रहा। महिंद्रा एंड महिंद्रा में 4.78 फीसदी, एक्सिस बैंक में 4.38, हिंदुस्तान यूनीलिवर में 4.22, बीईएल में 2.12 और भारतीय स्टेट बैंक में 2.11 प्रतिशत की तेजी रही। पावर ग्रिड का शेयर 1.93 फीसदी, सन फार्मा का 1.64, एचडीएफसी बैंक का 1.58, बजाज फिनसर्व का 1.57, एनटीपीसी का 1.56, अल्ट्राटेक सीमेंट का 1.36, आईटीसी का 1.35, एलएंडटी का 1.28, ट्रेंट का 1.16, कोटक महिंद्रा बैंक का 1.15 और टाटा स्टील का 1.12 फीसदी मजबूत हुआ। अडानी पोर्ट्स, भारती एयरटेल, टाइटन, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एशियन पेंट्स, इटरनल और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर भी ऊपर रहे। 

आईटी सेक्टर पर दबाव के कारण इंफोसिस का शेयर 1.66 प्रतिशत, टीसीएस का 1.41, टेक महिंद्रा का 1.38 और एचसीएल टेक्नोलॉजीज का 1.10 प्रतिशत टूट गया। इंडिगो में भी गिरावट रही। वैश्विक स्तर पर एशिया में जापान का निक्केई 0.71 प्रतिशत की बढ़त में बंद हुआ। हांगकांग के हैंग सेंग में 1.95 फीसदी और चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.28 फीसदी की तेजी रही। यूरोपीय बाजारों में शुरुआती कारोबार में जर्मनी का डैक्स 0.38 प्रतिशत ऊपर था जबकि ब्रिटेन का एफटीएसई 0.22 प्रतिशत नीचे रहा।

Pic Credit : UNI

Trending News