Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 990 अंक उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन ने पहली बार की राउंड टेबल बैठक, परमाणु हथियारों को लेकर चीनी राष्ट्रपति ने बोल दी है ये बड़ी बात | Parmarth TV Government Scheme: 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 10000 रुपए की पेंशन पाने के लिए पति-पत्नी इस योजना में कर दें निवेश | Parmarth TV राहुल गांधी के बयान पर PM Modi का पलटवार, कहा- भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है | Parmarth TV EPFO: अब इतनी हो सकती हैं पेंशनर्स को हर महीने मिलने वाली पेंशन | Parmarth TV Donald Trump ने अगले राष्ट्रपति के लिए विदेश मंत्री मार्को रुबियो का किया समर्थन, जेडी वेंस से हैं नाराज | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी के 'भारत आर्थिक आपदा' के कगार पर वाले बयान से भड़की भाजपा… कांग्रेस नेता का बताया एंटी-इंडिया प्रोपेगैंडा | Parmarth TV PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन के लिए क्या होती हैं पात्रता और क्या मिलते जुड़ने के बाद लाभ | Parmarth TV Atal Pension Yojana: हर महीने पांच हजार रुपए पेंशन पाने के लिए 18 साल की उम्र से करना होगा इतना निवेश | Parmarth TV Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV

बस्तर में लगती है देवी-देवताओं की अदालत, दोषी पाए जाने पर भगवान को भी मिलती है सजा!

बस्तर में लगती है देवी-देवताओं की अदालत, दोषी पाए जाने पर भगवान को भी मिलती है सजा!

धर्म डेस्क। आमतौर पर अदालतों में इंसानों के अपराधों का फैसला होता है, लेकिन छत्तीसगढ़ के बस्तर में एक ऐसी अदालत भी लगती है, जहां देवी-देवताओं की पेशी होती है। यहां भगवान पर भी लापरवाही का आरोप लगाया जाता है और दोषी पाए जाने पर उन्हें सजा तक सुनाई जाती है। इस अनोखी परंपरा में आसपास के करीब 55 गांवों के देवी-देवताओं को शामिल किया जाता है। इस अदालत को भंगाराम देवी की अदालत कहा जाता है, जहां उन्हें न्याय की देवी के रूप में पूजा जाता है।

देवी-देवताओं पर भी लगता है लापरवाही का आरोप

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के केशकाल क्षेत्र में हर साल भाद्रपद महीने में भंगाराम देवी जात्रा का आयोजन किया जाता है। इस दौरान आसपास के गांवों से देवी-देवताओं के प्रतीक और उनके पुजारी पहुंचते हैं। यहां ग्रामीण अपनी शिकायतें लेकर आते हैं। उनकी मान्यता होती है कि गांव के देवी-देवता उनकी रक्षा करने, बीमारियों से बचाने और फसल की खुशहाली बनाए रखने के लिए जिम्मेदार हैं।

अगर किसी गांव में बीमारी फैलती है, फसल खराब होती है या कोई दूसरी परेशानी आती है तो ग्रामीण इसे अपने आराध्य देवता की नाराजगी या जिम्मेदारी से जोड़कर देखते हैं। ऐसे में देवी-देवताओं को भंगाराम माई की अदालत में पेश किया जाता है। यहां उनके कामकाज और गांव के लोगों की शिकायतों के आधार पर फैसला सुनाया जाता है।

दोषी देवताओं को मिलती है सजा, गांव से किया जाता है बाहर

इस परंपरा का सबसे हैरान करने वाला हिस्सा देवी-देवताओं को मिलने वाली सजा है। स्थानीय मान्यताओं के मुताबिक, जिन देवी-देवताओं को जिम्मेदारी निभाने में असफल माना जाता है, उन्हें दंडित किया जाता है। कुछ मामलों में उनकी पूजा बंद कर दी जाती है या उनके प्रतीक को मंदिर से बाहर कर दिया जाता है।

कई बार उन्हें गांव से बाहर रखने का फैसला भी लिया जाता है। वहीं, जिन देवी-देवताओं को निर्दोष माना जाता है, उन्हें सम्मान के साथ वापस भेजा जाता है। यह पूरी प्रक्रिया स्थानीय रीति-रिवाजों और परंपरागत नियमों के अनुसार होती है।

कौन हैं भंगाराम माई, जिन्हें माना जाता है न्याय की देवी?

भंगाराम माई को इस इलाके में विशेष रूप से पूजनीय माना जाता है। स्थानीय आदिवासी समाज की मान्यता है कि उनके दरबार में किसी के साथ अन्याय नहीं होता। यही वजह है कि जात्रा के दौरान अलग-अलग गांवों के लोग अपनी समस्याएं और शिकायतें लेकर पहुंचते हैं।

यह आयोजन सिर्फ धार्मिक पूजा तक सीमित नहीं है, बल्कि बस्तर की पारंपरिक सामाजिक व्यवस्था का भी हिस्सा है। यहां देवी-देवताओं के प्रति जवाबदेही की मान्यता के जरिए ग्रामीण अपने समुदाय की समस्याओं का समाधान खोजते हैं।

भंगाराम देवी की यह परंपरा दिखाती है कि बस्तर की आदिवासी संस्कृति में देवी-देवता केवल आस्था का विषय नहीं हैं, बल्कि उन्हें गांव की व्यवस्था और लोगों के जीवन से भी जोड़कर देखा जाता है।

यह भी पढ़ें- MP-CG के जंगलों का असली सुपरफूड! लेकिन अब इस आदिवासी थाली पर नूडल्स-चिप्स का कब्जा

Trending News