खेल डेस्क। पांच मैचों की भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का अन्तिम मुकाबला कल माउंट माउंगानुई के बे ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम ये मुकाबला जीतकर सीरीज 3-1 के अंतर से अपने नाम करने के लक्ष्य से मैदान में उतरेगी। मैच में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का एक रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा।
न्यूजीलैंड के खिलाफ उनके घर पर वनडे में बतौर भारतीय खिलाड़ी सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है, जिन्होंने यहां पर कीवी टीम के खिलाफ कुल 18 वनडे मैचों में 652 रन बनाए थे। वीरेंद्र सहवाग कुल 598 रन बनाकर इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं।
विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ उनके घर पर अब तक 15 वनडे मैचों 595 रन बना चुके हैं। ऐसे में विराट कोहली के पास सचिन को इस मामले में पीछे छोड़ने के लिए रविवार को खेले जाने वाले वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में 58 रन और बनाने होंगे। सीरीज के पिछले दो मैचों में कोहली ने अपने प्रदर्शन से प्रशंसकों को निराश किया है।
PC: cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







