Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

मिडटर्म चुनाव में हार के बाद Donald Trump की परेशानी बढ़ी, महाभियोग लाने की तैयारी में है विपक्ष | Parmarth TV इंडिगो शुरू करेगी दिल्ली-कुआलालंपुर दैनिक उड़ान – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Madhya Pradesh: होटल में ठहरे प्रेमी जोड़े को बेग में गांजा रख फंसाने की धमकी…7 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज…सीएम ने खुद लिया… | Parmarth TV बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 990 अंक उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन ने पहली बार की राउंड टेबल बैठक, परमाणु हथियारों को लेकर चीनी राष्ट्रपति ने बोल दी है ये बड़ी बात | Parmarth TV Government Scheme: 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 10000 रुपए की पेंशन पाने के लिए पति-पत्नी इस योजना में कर दें निवेश | Parmarth TV राहुल गांधी के बयान पर PM Modi का पलटवार, कहा- भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है | Parmarth TV EPFO: अब इतनी हो सकती हैं पेंशनर्स को हर महीने मिलने वाली पेंशन | Parmarth TV Donald Trump ने अगले राष्ट्रपति के लिए विदेश मंत्री मार्को रुबियो का किया समर्थन, जेडी वेंस से हैं नाराज | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी के 'भारत आर्थिक आपदा' के कगार पर वाले बयान से भड़की भाजपा… कांग्रेस नेता का बताया एंटी-इंडिया प्रोपेगैंडा | Parmarth TV

कांग्रेस सरकार संविदा नौकरी को स्थायी नौकरी बना रही थी, भाजपा सरकार स्थायी नौकरी को संविदा नौकरी बना रही है: Gehlot | Parmarth TV

कांग्रेस सरकार संविदा नौकरी को स्थायी नौकरी बना रही थी, भाजपा सरकार स्थायी नौकरी को संविदा नौकरी बना रही है: Gehlot | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में 10 विभागों की 20 भर्तियों में करीब 45 हजार पदों को स्थायी की जगह संविदा पर निकालने को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। इस संबंध में छपी एक खबर को गहलोत ने शेयर कर सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ा बयान दिया है। 

पूर्व सीएम गहलोत ने एक्स के माध्यम से कहा कि कांग्रेस सरकार संविदा नौकरी को स्थायी नौकरी बना रही थी, भाजपा सरकार स्थायी नौकरी को संविदा नौकरी बना रही है। हमारी कांग्रेस सरकार ने पुराने संविदाकर्मियों को नियमित करने के नियम बनाए और करीब 1 लाख 10 हजार कर्मियों के लिए स्थायी नौकरी की राह खोली। वहीं भाजपा सरकार एक ओर 4 लाख सरकारी नौकरियां देने का खोखला दावा करती है और दूसरी ओर 10 विभागों की 20 भर्तियों में करीब 45 हजार पदों को स्थायी की जगह संविदा पर निकाल देती है। ये भर्तियां घोषणा के समय स्थायी भर्ती के रूप में निकाली गई थीं। अब सफाई कर्मचारी के करीब 24,700 पद, नर्सिंग ऑफिसर के करीब 3,000 पद, जूनियर तकनीकी सहायक के 2,600 पद और आयुष अधिकारी व सीएचओ के करीब 5,000 पद संविदा पर भरे जाएंगे।

सच्चाई यह है कि युवाओं के भविष्य पर कुठाराघात हो रहा है।
गहलोत ने कहा कि जो संविदाकर्मी पहले से लगे हैं, उन्हें भाजपा सरकार ने आज तक नियमित नहीं किया। उनका इंतजार खत्म नहीं हुआ और अब नई भर्तियां भी संविदा पर थमाई जा रही हैं। सरकार बड़े-बड़े दावे करती है, पर सच्चाई यह है कि युवाओं के भविष्य पर कुठाराघात हो रहा है। राज्य सरकार जवाब दे कि जब स्थायी पदों पर भर्ती का वादा था, तो पद संविदा में क्यों बदले गए? जिन युवाओं ने स्थायी नौकरी के भरोसे वर्षों तैयारी की, उन्हें कांट्रैक्ट पर टरकाने का हक सरकार को किसने दिया?

PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

Parmarth TV

Trending News