इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की किताब का विमोचन हो गया हैं, बहुत से लोग इसकी सराहना कर रहे हैं तो कई इसके विपक्ष में भी बोल रहे है। इस बीच इस पर नया विवाद हो गया है। उनकी किताब को लेकर महाराष्ट्र में सियासत गरमा गई है और शिवसेना शिंदे गुट ने इस किताब में वीर सावरकर के अपमान का मुद्दा उठाते हुए इस किताब को महाराष्ट्र में बैन करने की मांग की है। शिवसेना शिंदे गुट के नेताओं ने इस किताब के पेज नंबर 201 पर भी आपत्ति जताई है और कहा है कि इस पेज पर जो लिखा है, वह बालासाहेब ठाकरे का अपमान है।
क्या है पूरा मामला?
मीडिया रिपोटर्स की माने तो शिवसेना शिंदे गुट के नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सोनिया की किताब में वीर सावरकर के अपमान का मुद्दा उठाया और सोनिया समेत उद्धव ठाकरे पर भी निशाना साधा। शिवसेना शिंदे गुट के नेताओं का कहना है कि सोनिया गांधी की किताब के पेज नंबर 201 में जो लिखा है वो बालासाहेब ठाकरे का अपमान है, महाराष्ट्र का अपमान है। इस किताब में वीर सावरकर का अपमान किया गया है, सोनिया गांधी ने लिखा है कि वीर सावरकर ने अग्रेजों से माफी मांगी और अंग्रेजों को पत्र लिखे।
शिंदे शिवसेना के नेताओं ने सोनिया की किताब फाड़कर विरोध जताया। इस मामले पर संजय निरुपम का भी बयान सामने आया। संजय निरुपम ने कहा, आज उद्धव ठाकरे से हमारा सवाल है कि जिस सोनिया गांधी की किताब में वीर सावरकर का अपमान किया गया है, उन सोनिया गांधी के खिलाफ उद्धव के मुंह से एक शब्द नहीं निकल रहा है। हम इस किताब का विरोध करते हैं। हम महाराष्ट्र सरकार से अपेक्षा करते हैं कि इस किताब पर पूरे राज्य में बैन लगाया जाए।
pc- news4nation







