Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Gold-Silver Prices:  सोना 1,179 और चांदी 2,158 रुपए हुई सस्ती, सात दिनों में इतनी गिर चुकी हैं कीमतें | Parmarth TV अब ईरान की मस्जिदों में भी उठने लगी परमाणु हथियार बनने की मांग, खामेनेई ने लगाया था प्रतिबंध | Parmarth TV कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की बुक का महाराष्ट्र में विरोध, पेज नंबर 201 पर जताई आपत्ति, शिवसेना शिंदे गुट ने बैन करने की रखी मांग | Parmarth TV हिंदुस्तान पावर को बैतूल में खनिज खोज का लाइसेंस मिला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में हार के बाद Donald Trump की परेशानी बढ़ी, महाभियोग लाने की तैयारी में है विपक्ष | Parmarth TV इंडिगो शुरू करेगी दिल्ली-कुआलालंपुर दैनिक उड़ान – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Madhya Pradesh: होटल में ठहरे प्रेमी जोड़े को बेग में गांजा रख फंसाने की धमकी…7 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज…सीएम ने खुद लिया… | Parmarth TV बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 990 अंक उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन ने पहली बार की राउंड टेबल बैठक, परमाणु हथियारों को लेकर चीनी राष्ट्रपति ने बोल दी है ये बड़ी बात | Parmarth TV Government Scheme: 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 10000 रुपए की पेंशन पाने के लिए पति-पत्नी इस योजना में कर दें निवेश | Parmarth TV

Jaipur: न्यू सांगानेर रोड पर जेडीए की बड़ी कार्रवाई, 80 से अधिक मकान और दुकानों के अवैध हिस्सों को किया जा रहा ध्वस्त | Parmarth TV

Jaipur:  न्यू सांगानेर रोड पर जेडीए की बड़ी कार्रवाई, 80 से अधिक मकान और दुकानों के अवैध हिस्सों को किया जा रहा ध्वस्त | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) आज न्यू सांगानेर रोड पर बड़ी कारवाई कर रहा है। यहां पर रोड को 100 फीट चौड़ा करने के लिए अतिक्रमण हटाने का अभियान तेज कर दिया है। खबरों के अनुसार, जेडीए का दस्ता आज सुबह न्यू सांगानेर रोड पर कार्रवाई करने पहुंचा। अभियान के दूसरे चरण में आज 80 से अधिक मकान और दुकानों के अवैध हिस्सों को जेडीए ध्वस्त किया जा रहा है।

जेडीए की ओर से आज  गुर्जर की थड़ी के पास मेट्रो पिलर नंबर 84 से सोडाला तिराहे की तरफ पिलर नंबर 107 तक करीब 800 मीटर के हिस्से में यह कार्रवाई की जा रही है।  राजस्थान हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद जेडीए ने यहां सड़क की निर्धारित 100 फीट सीमा में आ रहे रैंप, सीढ़ियां, रेलिंग, टिनशेड, बाउंड्रीवॉल और भवनों के आगे के हिस्सों को तोड़ने की कार्रवाई की। इसके तहत विवेक विहार मेट्रो स्टेशन के पास होटल लजीज के सामने का करीब 4 से 7 फीट हिस्सा भी जेडीए दस्ते ने ध्वस्त किया। 

जेडीए दस्ते को स्थानीय व्यापारियों के विरोध का भी करना पड़ा सामना
हालांकि इस दौरान जेडीए दस्ते को स्थानीय व्यापारियों के विरोध का भी सामना करना पड़ा है। खबरों के अनुसार, पिलर नंबर 104 के पास दुकानदारों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति भी बन गई थी। पुलिस द्वारा विरोध कर रहे लोगों को पीछे हटाया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर भी पहुंचे। यहां पर आज एक मैरिज गार्डन पर भी बुलडोजर जेडीए ने चलाया है। यहां पर आज बारात आनी  है। 

PC: bhaskar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

Parmarth TV

Trending News