Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Supreme Court: सीजेआई की फटकार, राहुल गांधी को अपनी अपनी मंशा स्पष्ट करनी होगी, न्यायपालिका को कोई डरा-धमका नहीं सकता | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: क्या सोमवार को उपभोक्ताओं को लगा है महंगाई का झटका? ये हैं ताजा कीमतें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: अपडेट हो गई हैं बड़े शहरों में दोनों ईंधनों की कीमतें, आज करने होंगे इतने रुपए खर्च | Parmarth TV CJP: कनॉट प्लेस में आज सीजेपी करेगी प्रोटेस्ट, पुलिस ने कोर्ट में कहा, अभिजीत दिपके को कंट्रोल करने की करेंगे कोशिश | Parmarth TV Government Scheme: सरकार ने महिलाओं के खाते में डाल दिए हैं 1500 रुपए, मिले हैं या नहीं, इस प्रकार करें चेक | Parmarth TV National Weather Forecast: राजस्थान के 11 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, कई राज्यों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: देश के महानगरों में आज सुबह इतनी तय कर दी हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV LPG Prices: उपभोक्ताओं को मिली राहत, इतने तय हो गए हैं सिलेंडर के दाम | Parmarth TV BJP: भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में बताया जा रहा इंफेक्शन | Parmarth TV RBI Rules: बैंक में कर्मचारियों का बर्ताव नहीं रहा आपके साथ सही तो कर सकते हैं यहां पर शिकायत | Parmarth TV

Sawan 2025: सावन के महीने में 5 पौधे लगाने से दूर होगी तंगी, जमकर बरसेगा पैसा

Sawan 2025: सावन के महीने में 5 पौधे लगाने से दूर  होगी तंगी, जमकर बरसेगा पैसा

धर्म डेस्क, इंदौर। सावन का महीना इस साल 11 जुलाई 2025 से 9 अगस्त 2025 तक रहेगा। यह महीना भगवान शिव को बहुत प्रिय है। इस दौरान भक्त आराधना, व्रत, उपवास और आध्यात्मिक साधना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। भारत में सावन के दौरान भक्त श्रद्धा, भक्ति और प्रकृति से जुड़ते हैं।

सावन के पवित्र महीने में भक्त उपवास रख शिवलिंग पर जल चढ़ाकर प्रभु को प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं। भक्त सावन के महीने में पौधों को घर में लगाकर ईश्वर की कृपा पा सकते हैं।

वास्तु के अनुसार कुछ पौधों को घर में सावन के दौरान लगाना बहुत शुभ माना गया है। ये पौधे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। माना जाता है कि इन पौधों से घर में सुख-समृद्धि आती है।

आइए जानते हैं कि सावन 2025 में कौन से 5 पौधे घर में लगाना शुभ रहेगा…

बेल का पेड़ (बेल पत्र)

बेल वृक्ष भगवान शिव को बहुत प्रिय है। इसकी त्रिपत्री पत्तियां शिवलिंग पर भी चढ़ाई जाती हैं। सावन के महीने में घर में बेल का पौधा लगाने से आर्थिक तंगी दूर होती है। घर में खुशियां आती हैं। वास्तु के अनुसार यह पौधा घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।

तुलसी का पौधा

तुलसी को सीधे शिव को अर्पित नहीं किया जाता है, लेकिन इसको मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है। सावन में तुलसी का पौधा लगाकर पूजा करने से घर में सुख, समृद्धि और मानसिक शांति बनी रहती है।

शमी का पौधा

शमी वृक्ष को शिव और शनि दोनों का प्रिय माना गया है। सावन में शमी का पौधा लगाना शनि दोष से मुक्ति और घर में शांति का प्रतीक होता है। यह आर्थिक मजबूती भी लाता है। नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त करता है।

आक का पौधा (मदार)

आक का सफेद फूलों वाला पौधा भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। सावन में इसे घर में लगाने और इसकी पत्तियां शिवलिंग पर चढ़ाने से इच्छाएं पूरी होती हैं। इसे लगाना शुभ माना जाता है, जिससे धन और सफलता की प्राप्ति होती है।

धतूरा का पौधा

धतूरा, कांटेदार फल वाला पौधा, शिव के पूजन में प्रमुख स्थान रखता है। सावन में धतूरा चढ़ाने से शिवजी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इसे घर में लगाने से शत्रुओं पर विजय, धन की वृद्धि और ईश्वरीय सुरक्षा का अनुभव होता है।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

Trending News