Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

National Weather Forecast: राजस्थान के 11 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, कई राज्यों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: देश के महानगरों में आज सुबह इतनी तय कर दी हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV LPG Prices: उपभोक्ताओं को मिली राहत, इतने तय हो गए हैं सिलेंडर के दाम | Parmarth TV BJP: भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में बताया जा रहा इंफेक्शन | Parmarth TV RBI Rules: बैंक में कर्मचारियों का बर्ताव नहीं रहा आपके साथ सही तो कर सकते हैं यहां पर शिकायत | Parmarth TV LIC: बुढ़ापे की टेंशन होगी खत्म, बहुत ही शानदार है ये प्लान, जीवनभर मिलेगी पेंशन | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: अपडेट हो गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें, जयपुर, दिल्ली, मुंबई सहित प्रमुख शहरों में ये है रेट | Parmarth TV LPG Prices: जयपुर सहित देश के प्रमुख शहरों में आज ये हैं सिलेंडरों की कीमतें | Parmarth TV नवाज शरीफ और बेनजीर भुट्टो की तरह इमरान खान भी छोड़ सकते हैं पाकिस्तान, सरकार बना रही दबाव | Parmarth TV इंटरनेट पर गलत कंटेंट होने के कारण बच्चों के लिए इस पर पूरी तरह पाबंदी लगाना सही नहीं: Supreme Court | Parmarth TV

Sawan Puja Samagri List: बेलपत्र, कच्चा दूध, दही, शहद, घी, गंगाजल… आज से शुरू हो रहा सावन, जल्दी से जुटा लें ये पूजन सामग्री

Sawan Puja Samagri List: बेलपत्र, कच्चा दूध, दही, शहद, घी, गंगाजल… आज से शुरू हो रहा सावन, जल्दी से जुटा लें ये पूजन सामग्री

धर्म डेस्क, इंदौर, Sawan Puja Samagri List. भगवान शिव का प्रिय सावन मास इस बार 11 जुलाई से आरंभ हो रहा है। श्रद्धालु भक्तजन शिवालयों में जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और विशेष पूजा-पाठ की तैयारियों में जुट गए हैं। सावन के पहले सोमवार 14 जुलाई को सभी प्रमुख शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ेगी।

शिवभक्त कांवड़ यात्रा निकालेंगे। बाजार में भी गजब की रौनक होगी। फल-फूल से लेकर पूजन सामग्री की दुकानें सजने लगी है। सावन माह में सोमवार के व्रत और विशेष रुद्राभिषेक का महत्व सबसे अधिक माना गया है।

बिलासपुर के शंकर नगर स्थित शिव मंदिर के पुजारी पंडित रमेश तिवारी बताते हैं कि सावन के सोमवार को शिवलिंग पर स्नान कराकर बेलपत्र, कच्चा दूध, दही, शहद, घी और गंगाजल से अभिषेक करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

इस दौरान ओम नमः शिवाय का जप और महामृत्युंजय मंत्र का उच्चारण जरूरी है। गमसानगंज स्थित पंचमुखी शिव मंदिर, शनिचरी एवं रतनपुर के प्राचीन महामाया शक्तिपीठ स्थित शिवालय में भीड़ देखने को मिलेगी।

भक्तजन भोलेनाथ को बेलपत्र, भांग, धतूरा और गंगाजल अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। महामाया शक्तिपीठ और वहां के प्राचीन शिव मंदिर में भी हजारों श्रद्धालु जल चढ़ाने आएंगे।

naidunia_image

भक्तों में कांवड़ यात्रा का उत्साह

कांवड़ यात्रा के लिए भी तैयारियां हो चुकी हैं। श्रद्धालु पवित्र नदियों से जल भरकर पैदल यात्रा करते हुए शिव मंदिरों तक पहुंचेंगे। शिवभक्तों की टोली डीजे, ढोल-नगाड़ों और हर-हर महादेव के जयघोष के साथ मंदिरों में पहुंचती है। कांवड़ यात्रा के लिए जगह-जगह सेवा शिविर लगाए जाएंगे, जहां भक्तों को शरबत, दूध और फल वितरित किए जाएंगे।

सावन के महीने में बेलपत्र, दूध, धतूरा, फूल-मालाओं और पूजा सामग्री की मांग तेजी से बढ़ गई है। फूल विक्रेता समीर कुमार का कहना है कि आम, सेब, केले, नारियल और सीजनल फलों की बिक्री में खासा इजाफा होगा।

Trending News