Shani Dev: यदि आपकी कुंडली में शनि मजबूत स्थिति में है या शनि आपका राशि स्वामी है तो आपको जीवन में कभी कोई परेशानी नहीं आएगी लेकिन जिनका शनि खराब है वो ही जानते हैं कि वो कैसा जीवन जी रहे हैं। आइये आपको बताते हैं कि किन उपायों को आजमाने से शनि की स्थिति को सुधारा जा सकता है।
By Navodit Saktawat
Publish Date: Tue, 08 Jul 2025 06:16:52 PM (IST)
Updated Date: Tue, 08 Jul 2025 09:34:01 PM (IST)
HighLights
- शनि के उपाय सबसे धीमे असर करते हैं।
- ये उपाय आपको लंबे वक्त तक करने होते हैं।
- सही तरीके से करने पर इनका लाभ मिलेगा।
धर्म डेस्क। शनि द्वारा दिये जाने वाले अशुभ प्रभाव या कष्टों में आप पर झूठे लांछन लगना, घर का सामान नौकरों या अन्य सफाईकर्मियों द्वारा चोरी किया जाना,कमर और जोड़ों का दर्द, आलस्यपन,परायी अश्वेत या उम्रदराज महिलाओं की ओर व्यर्थ आकर्षण या शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा रखना, काफी प्रयासों के बाद भी नौकरी ना लगना या अधिक समय तक एक ही नौकरी में ना टिक पाना,प्रमोशन/ट्रांसफर आदि की दिक्कत देता है। ज्योतिष आचार्य मण्डन मिश्र: बता रहे हैं शनि के उपाय सबसे धीमे असर करते है अतः ये उपाय आपको लंबे वक्त तक करने होते हैं।
आजमाकर देखिये यह उपाय
सामग्री:- काले रंग का कॉटन का कपड़ा (Size आप हिसाब लगा लीजियेगा),काले तिल,काला धागा
- रूमाल से 1/4th (एक चौथाई) हिस्से काटकर कुल 43 हिस्से करें, सभी में काले तिल एक चम्मच डाले और धागे से बाँधकर कुल 43 पोटली बना लें।







