Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Gold-Silver Prices: इस साल के आखिर तक सोना 1.80 लाख और 3 लाख रुपए तक पहुंच सकती है चांदी, ये है आज का भाव | Parmarth TV सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने कहा हो सकता हैं मेरा एनकाउंटर, मांगा गृह मंत्री अमित शाह का इस्तीफा | Parmarth TV LPG Prices: क्या आज घट गए हैं घरेलू सिलेंडर के दाम, ये है ताजा रेट | Parmarth TV CJP ने अब कर दी है सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, 48 घंटे का दिया टाइम, रख दी ये तीन मांगें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: क्या आज बढ़ा दी गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें? ये है ताजा रेट | Parmarth TV LPG Cylinders:  जयपुर सहित देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी हैं घरेलू और कमर्शियल सिलेंडरों की कीमतें, देखें लिस्ट | Parmarth TV शेयर बाजारों की गिरावट बढ़ी, सेंसेक्स 1,200 अंक से ज्यादा टूटा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ईरान ने अमेरिका को अब दे डाली है ये चेतावनी, कहा- दोबारा हमला किया तो पश्चिम एशिया की जंग हिंद महासागर… | Parmarth TV Gold-Silver Prices:  2,716 रुपए सस्ती हुई चांदी, सोने के भी इतने गिर गए हैं दाम | Parmarth TV PF सदस्य की मौत पर परिवार को मिलता है सात लाख रुपए तक का बीमा और पेंशन, ये है नियम | Parmarth TV

Shani ki Sade Sati 2025: कुंभ राशि पर चल रही साढ़े साती का होगा अंत, शनिदेव कर देंगे मालामाल

Shani ki Sade Sati 2025: कुंभ राशि पर चल रही साढ़े साती का होगा अंत, शनिदेव कर देंगे मालामाल

कुंभ राशि वालों को साढ़ेसाती से शारीरिक, मानसिक और आर्थिक कष्ट हो रहे हैं। 24 जनवरी को साढ़ेसाती शुरू हुई, जो 3 जून 2027 तक चलेगी। 29 मार्च 2025 को शनिदेव का गोचर साढ़ेसाती के दूसरे चरण को समाप्त करेगा, लेकिन तीसरा चरण शुरू होगा।

By Anurag Mishra

Publish Date: Fri, 21 Feb 2025 05:59:29 PM (IST)

Updated Date: Fri, 21 Feb 2025 10:23:30 PM (IST)

कुंभ राशि के भाग्य का होगा उदय।

HighLights

  1. कुंभ राशि पर साढ़ेसाती का दूसरा चरण है।
  2. शारीरिक, मानसिक और आर्थिक कष्ट होगा।
  3. 29 मार्च 2025 को शनिदेव का गोचर होगा।

धर्म डेस्क, इंदौर। Kumbh Rashi Sade Sati: शनिदेव को न्याय का देवता माना गया है। वह लोगों को उनके कर्म, कड़ी मेहनत, धैर्य और अनुशासन के हिसाब से दंड या आशीर्वाद देते हैं। शनिदेव कुंभ राशि के स्वामी हैं। वह इस समय कुंभ राशि में मौजूद हैं, जिससे जातकों को साढ़ेसाती से होने वाले नुकसान को झेलना पड़ रहा है।

इस समय साढ़ेसाती का कुंभ के जातकों पर दूसरा फेस चल रहा है, जो बहुत ही खतरनाक होता है। इसमें शारीरिक, मानसिक व आर्थिक कष्ट झेलने पड़ते हैं। इस दौरान आपके करियर को नुकसान हो सकता है। दुर्घटना का योग भी बन सकता है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आखिर कब कुंभ राशि को साढ़ेसाती से छुटकारा मिलेगा।

24 जनवरी को कुंभ राशि वालों पर साढ़ेसाती लगी थी, जिससे उनका बुरा समय शुरू हुआ था। साढ़ेसाती से इन जातकों को 3 जून 2027 को निजात मिल जाएगा। 29 मार्च 2025 को रात 11 बजे मीन राशि में शनिदेव का गोचर होगा। इसी के साथ कुंभ राशि का साढ़ेसाती का दूसरा चरण समाप्त हो जाएगा, लेकिन तीसरा चरण शुरू हो जाएगा।

naidunia_image

साढ़ेसाती का दूसरा चरण (Sade sati 2025)

आपको बता दें कि साढ़ेसाती का दूसरा चरण बहुत ही खतरनाक होता है। यह समय काफी पीढ़ादायक होता है, जिसमें जातकों को हर तरह का नुकसान झेलना पड़ता है। 29 मार्च से कुंभ राशि वालों को लंबे समय बात राहत मिलेगी।

शनि देंगे विशेष लाभ

कुंभ राशि को शनिदेव बहुत प्यार करते हैं, क्योंकि वह इसके स्वामी हैं। ऐसे में कुंभ राशि के जातकों को शनिदेव का गुस्सा नहीं झेलना पड़ता है। वह कुंभ राशि को विदा लेते समय विशेष लाभ देंगे। इस दौरान अचानक से धन मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को इंक्रीमेंट या प्रमोशन मिल सकता है। नई नौकरी लग सकती है।

naidunia_image

शनि का प्रसन्‍न करने का मौका

आपके पास एक खास मौका है, जिसमें आप शनिदेव को प्रसन्न कर ज्यादा से ज्यादा फायदा पा सकते हैं। शनिदेव को काले तिल व काली उड़द बहुत पसंद है। आप इसका दान कर सकते हैं। सोमवार को शिवजी को जल जरूर चढ़ाएं। इससे शनिदेव बहुत प्रसन्न होते हैं।

डिस्क्लेमर- ‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Trending News