Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Congress: राहुल गांधी का बयान, ज्ञानेश कुमार वोट चोरी लागू करते हैं, जबकि शाह और पीएम इसमें उनका साथ देते हैं | Parmarth TV Gold-Silver Prices: उतार-चढ़ाव के बीच आज इतनी है सोने-चांदी की कीमतें | Parmarth TV Bank Holiday: क्या आज जा रहे आप भी बैंक, चेक करले एक बार बैंक आज खुले हैं या फिर हैं बंद | Parmarth TV National Weather Forecast: देश के 9 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी, राजस्थान में ऐसा रहेगा मौसम | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: देश के बड़े शहरों में आज इतनी हैं पेट्रोल-डीजल की की कीमतें, देख लें ये लिस्ट | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: सोमवार को जयपुर सहित देश के प्रमुख शहरों में इतनी है दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV Supreme Court: सीजेआई की फटकार, राहुल गांधी को अपनी अपनी मंशा स्पष्ट करनी होगी, न्यायपालिका को कोई डरा-धमका नहीं सकता | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: क्या सोमवार को उपभोक्ताओं को लगा है महंगाई का झटका? ये हैं ताजा कीमतें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: अपडेट हो गई हैं बड़े शहरों में दोनों ईंधनों की कीमतें, आज करने होंगे इतने रुपए खर्च | Parmarth TV CJP: कनॉट प्लेस में आज सीजेपी करेगी प्रोटेस्ट, पुलिस ने कोर्ट में कहा, अभिजीत दिपके को कंट्रोल करने की करेंगे कोशिश | Parmarth TV

Shani Margi 2025: शनि के मार्गी होने पर 3 राशियों के कदमों में होगी कामयाबी, पैसों से भर जाएगी तिजोरी

Shani Margi 2025: शनि के मार्गी होने पर 3 राशियों के कदमों में होगी कामयाबी, पैसों से भर जाएगी तिजोरी

13 जुलाई को शनि मीन राशि में मार्गी हो रहे हैं, जो 28 नवंबर 2025 तक प्रभावी रहेंगे। यह परिवर्तन तीन राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होगा। इस दौरान नौकरी, व्यापार, प्रेम और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव और उन्नति के योग बनेंगे।

By Anurag Mishra

Publish Date: Mon, 07 Jul 2025 12:41:02 PM (IST)

Updated Date: Mon, 07 Jul 2025 12:41:02 PM (IST)

तीन जातकों को होगा चमत्कारिक लाभ। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. शनि के मार्गी होने से करियर में उन्नति मिलेगी।
  2. बेरोजगारों को नई नौकरी के अच्छे अवसर मिलेंगे।
  3. व्यवसाय में स्थिरता व आर्थिक लाभ के योग बनेंगे।

धर्म डेस्क, इंदौर। Shani Margi Effect On Zodiac Signs: ज्योतिष शास्त्र में शनि को कर्मों के हिसाब से फल देने वाला कहा जाता है। शनि बहुत धीमी चाल चलते हैं। ऐसे में इनका प्रभाव भी राशियों पर लंबे समय तक रहता है। शनि का इस साल मीन राशि में गोचर हुआ। अब वह 13 जुलाई को मार्गी हो रहे हैं। इसका अर्थ है कि वह सीधी चाल चलेंगे। 28 नवंबर 2025 तक शनि मार्गी रहेंगे।

इसका प्रभाव तीन राशियों पर बहुत ही सकारात्मक पड़ने वाला है। इस दौरान बेरोजगार जातकों को नौकरी मिल सकती है। व्यवसाय में लाभ मिल सकता है। प्रेम संबंध और भी मजबूत होंगे।

इस लेख में हम आपको विस्तार से तीन राशियों के बारे में बताएंगे…

वृषभ राशि (Shani Margi 2025 Impact On Taurus Rashi)

naidunia_image

वृषभ राशि के जातकों के जीवन में शनि के मार्गी होने से चमत्कारिक परिणाम आने वाले हैं। उनका करियर सफलता की नई ऊंचाईयां छुएगा। उनकी आय बढ़ने से जीवन में आर्थिक स्थिरता आएगी। व्यवसायिक क्षेत्र से जुड़े जातकों को धन का लाभ मिलेगा। पार्टनर के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। जीवन से तनाव दूर होगा।

धनु राशि (Shani Margi 2025 Impact On Sagittarius Rashi)

naidunia_image

धनु राशि के जातकों के लिए शनि का मार्गी होना बहुत ही शुभ है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए 5 महीने लाभ पहुंचाने वाले रहेंगे। इस दौरान धन अर्जित करने के योग बनेंगे। बेरोजगार जातकों को नौकरी के अवसर मिलेंगे। घर परिवार में चल रहे विवाद शांत होंगे।

कुंभ राशि (Shani Margi 2025 Impact On Aquarius Rashi)

naidunia_image

शनि के मार्गी होने से कुंभ राशि के जीवन में सकारात्मक बदलाव होंगे। जातक के जीवन में आ रही रुकावटें दूर होंगी। परेशानियों का अंत होगा। घर में परिवार के सदस्यों के बीच प्यार बढ़ेगा। लंबे समय चली आ रही स्वास्थ्य समस्याएं दूर होंगी। आर्थिक रूप से सक्षम बनेंगे।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

Trending News