Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Atal Pension Yojana: हर महीने पांच हजार रुपए पेंशन पाने के लिए 18 साल की उम्र से करना होगा इतना निवेश | Parmarth TV Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV Ayushman Card 2026: बीमारी में ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें कौन उठा सकता है आयुष्मान योजना का लाभ | Parmarth TV शेयर बाजार में तेजी थमी, बैंकिंग और आईटी शेयरों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV US: अब NSA का सीक्रेट नेटवर्क हुआ ठप, साइबर अटैक का कोई सबूत नहीं | Parmarth TV

Shiv Mantra: सोमवार के दिन राशि अनुसार इन मंत्रों से करें महादेव की अराधना, हर कार्य में मिलेगी सफलता

Shiv Mantra: सोमवार के दिन राशि अनुसार इन मंत्रों से करें महादेव की अराधना, हर कार्य में मिलेगी सफलता

सनातन शास्त्रों के अनुसार सोमवार का दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा के लिए विशेष होता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा से विवाहित स्त्रियों को अखंड सौभाग्य का वरदान मिलता है, जबकि अविवाहित जातकों की शीघ्र शादी के योग बनते हैं। जलाभिषेक से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sun, 08 Dec 2024 03:29:03 PM (IST)

Updated Date: Sun, 08 Dec 2024 03:29:44 PM (IST)

Shiv Mantra: भगवान शिव को प्रसन्न करने का तरीका।

HighLights

  1. शिव-शक्ति की पूजा से शुभ फल मिलता है।
  2. महादेव की पूजा से बिगड़े काम सुधर जाते हैं।
  3. शिव पूजा से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है।

धर्म डेस्क, इंदौर। भगवान शिव ‘देवों के देव महादेव’ हैं। वह देवों के भी देव हैं। ऐसे में सनातन धर्म में भगवान शिव को सबसे ज्यादा पूजा जाता है। सोमवार के दिन भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है। ऐसे में यह माना जाता है कि इस दिन व्रत करने से भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है।

आप चाहते हैं कि आपको भगवान शिव का आशीर्वाद मिले, तो सोमवार के दिन महादेव संग मां पार्वती की विशेष पूजा करें। इस दौरान भगवान शिव पर अपनी इच्छानुसार दूध, दही, शहद या घी का अभिषेक करने से आपके भाग्य खुल सकते हैं। इस दौरान राशि के अनुसार पूजा करते समय इन मंत्रों का जाप करना चाहिए। आपकी सारी मनोकामना दूर हो जाएगी।

naidunia_image

राशि अनुसार मंत्र जप

मेष राशि

सोमवार के दिन ‘ ॐ महाकाल नमः’ मंत्र का पूजा करते समय एक माला जप करें।

वृषभ राशि

भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए ‘ॐ विश्वनाथ नमः’ मंत्र का एक माला जप करें।

मिथुन राशि

चंद्र देव को खुश करने के लिए ‘ॐ विषधारी नमः’ मंत्र का एक माला जप करना चाहिए।

कर्क राशि

‘ॐ चंद्रमोली नमः’ मंत्र का एक माला जप करने शिव जी घर को खुशियों से भर देंगे।

सिंह राशि

‘ॐ रुद्रनाथ नमः’ मंत्र का एक माला जप करने चंद्र देव खुश हो जाएंगे।

कन्या राशि

सोमवार को ‘ॐ त्रिपुरारी नमः’ मंत्र का एक माला जप करने से सफलता मिलेगी।

तुला राशि

सोमवार के दिन पूजा के दौरान ‘ ॐ दीनानाथ नमः’ मंत्र का एक माला जप करने महादेव प्रसन्न होंगे।

वृश्चिक राशि

महादेव का आशीर्वाद पाने के लिए ‘ॐ महेश्वर नमः’ मंत्र का एक माला जप करें।

धनु राशि

भगवान शिव की सकारात्मक दृष्टि पाने के लिए ‘ॐ देवदेवेश्वर नमः’ मंत्र का पांच माला जप करें।

मकर राशि

मनचाहा साथी पाने के लिए ‘ॐ शिवदानी नमः’ मंत्र का एक माला जप करना चाहिए।

कुंभ राशि

‘ॐ पातालेश्वर नमः’ मंत्र का एक माला जप करने से तनाव से मुक्ति मिल जाएगी।

मीन राशि

सोमवार के दिन पूजा के समय ‘ॐ महादेव नमः’ मंत्र का पांच माला जप करना चाहिए।

Trending News