मार्च 2025 में ग्रहों के परिवर्तन, विशेष रूप से शुक्र का मीन राशि में अस्त होना (19 मार्च) और उदय (23 मार्च), सभी राशियों को प्रभावित करेगा। होली (14 मार्च) के बाद मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह और कुंभ राशि के लिए यह शुभ रहेगा। प्रेम, धन, व्यापार और स्वास्थ्य में लाभ होगा।
By Anurag Mishra
Publish Date: Tue, 11 Mar 2025 04:41:40 PM (IST)
Updated Date: Tue, 11 Mar 2025 04:41:40 PM (IST)
HighLights
- होली के बाद ग्रहों की चाल में बदलाव आएगा।
- 14 मार्च को होली, ग्रहों के प्रभाव की शुरुआत।
- 19 मार्च को शुक्र ग्रह सूर्य के करीब अस्त होंगे।
धर्म डेस्क, इंदौर। Shukra Ast 2025 Lucky Zodiac: मार्च में कई ग्रह अपना स्थान परिवर्तन करेंगे, जिससे यह महीना ज्योतिषीय दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण है। होली के बाद ग्रहों की चाल में बदलाव आएगा, जिससे सभी राशियां प्रभावित होंगी। इस बार होली 14 मार्च को पड़ रही है। उसके तुरंत बाद 19 मार्च को शुक्र ग्रह अस्त हो जाएंगे।
दरअसल, शुक्र ग्रह सूर्य के करीब जाएंगे, जिससे वह मीन राशि अस्त होंगे। 23 मार्च को फिर से उदित हो जाएंगे। इसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन पांच राशियों के लिए बहुत ही यह खगोलीय परिवर्तन शुभ होने वाला है।
मेष राशि
 (1)(14)(25).jpg)
मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र बहुत ही लाभदायक होगा। आपके दांपत्य जीवन से सारी नकारात्मकता दूर हो जाएगी। जीवनसाथी के साथ प्रेम संबंध मजबूत होंगे, जिससे घर में खुशहाली आएगी। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी, जिससे मानसिक तनाव खत्म होगा। इस दौरान बाहर की यात्रा भी कर सकते हैं।
वृषभ राशि
 (1)(16)(19).jpg)
वृषभ राशि के लिए यह परिवर्तन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपके जीवन की सारी बाधाएं खत्म होंगी। कोर्ट में चल रहा विवाद खत्म होगा, जिससे समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार में तरक्की मिलेगी, जिससे धन का लाभ होगा। ससुराल पक्ष से आर्थिक सहयोग मिलने की उम्मीद है, जिससे परिवार के बीच में प्यार बढ़ेगा।
मिथुन राशि
(3)(21).jpg)
मिथुन राशि पर शुक्र की सकारात्मक दृष्टि रहेगी। परिवार में खुशियां आएंगी। आर्थिक मोर्चे पर सफलता मिलेगी, जिससे धन का लाभ होगा। आपको नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं, जिससे व्यापार बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलेगा।
सिंह राशि
 (1)(15)(23).jpg)
सिंह राशि के जातकों को शुक्र का अस्त होना बेहद लाभकारी साबित होगा। घर में सकारात्मक माहौल बनेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। व्यवसाय की तरक्की के रास्ते में आ रही बाधाएं दूर होंगी, जिससे जबरदस्त लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है, जिससे सैलरी में बढ़ोत्तरी होगी। स्वास्थ्य समस्याएं खत्म होंगी।
कुंभ राशि
 (1)(14)(19).jpg)
कुंभ राशि के जीवन में सकारात्मकता आएगी। यह समय जीवन के हर बड़े फैसले लेने के लिए अनुकूल है। व्यापार में जबरदस्त मुनाफा देखने को मिलेगा, जिससे परिवार व समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार के साथ बाहर की यात्रा का संयोग बन सकता है।







