15 दिसंबर को सूर्य के राशि परिवर्तन के साथ ही मलमास की शुरुआत होने जा रही है। मतलब अगले एक माह तक शुभ कार्य नहीं होंगे। 14 जनवरी 2025 को मकर संक्रांति से ही एक बार फिर मांगलिक कार्यों के शुभ मुहूर्त शुरू हो जाएंगे।
By Arvind Dubey
Publish Date: Sun, 15 Dec 2024 12:08:50 PM (IST)
Updated Date: Sun, 15 Dec 2024 12:08:50 PM (IST)
HighLights
- बुध भी धनु राशि में करेंगे गोचर
- मंगल 27 को धनु राशि में जाएंगे
- धनु राशि में बन रहा त्रिग्रही योग
धर्म डेस्क, इंदौर (Surya Ka Rashi Parivartan)। ग्रहों के राज भगवान सूर्यदेव 15 दिसंबर, रविवार को धनु राशि में गोचर कर रहे हैं। इसी के साथ बुध भी धनु राशि में गोचर करने वाले हैं। वहीं, मंगल 27 को धनु राशि में गोचर करेंगे। इस महीने धनु राशि में त्रिग्रही योग बन रहा है।
साथ ही बुध और सूर्य के एक साथ धनु राशि में रहने से बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा। सूर्य और मंगल के धनु राशि में गोचर से आदित्य मंगल राजयोग बनेगा।
साल के आखिरी महीने में कुल 5 राशि परिवर्तन
- ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा ने बताया कि इस महीने ग्रहों के राजा सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल गोचर करेंगे। 2 दिसंबर को शुक्र ग्रह ने मकर राशि में गोचर किया था। साल के अंतिम माह कुल पांच ग्रहों ने राशि परिवर्तन किया है।
- ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा ने बताया कि इस महीने ग्रहों के राजा सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल गोचर करेंगे। दो दिसंबर को शुक्र ग्रह मकर राशि में मंगल ग्रह शनिवार, सात दिसंबर को वक्री हो गए हैं। 27 दिसंबर को धनु राशि में गोचर करेंगे।
- इस महीने धनु राशि में त्रिग्रही योग बन रहा है। साथ ही बुध और सूर्य के एक साथ धनु राशि में रहने से बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा। साथ ही सूर्य और मंगल के धनु राशि में गोचर से आदित्य मंगल राजयोग बनेगा।
- वहीं, गुरु 31 दिसंबर को मेष राशि में मार्गी हो जाएंगे। दिसंबर में बदल रही ग्रहों की इस चाल का प्रभाव सभी राशियों पर रहेगा। कुछ राशियों को फायदा होगा, वहीं कुछ राशि वालों को सजग रहना होगा।







