Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Atal Pension Yojana: हर महीने पांच हजार रुपए पेंशन पाने के लिए 18 साल की उम्र से करना होगा इतना निवेश | Parmarth TV Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV Ayushman Card 2026: बीमारी में ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें कौन उठा सकता है आयुष्मान योजना का लाभ | Parmarth TV शेयर बाजार में तेजी थमी, बैंकिंग और आईटी शेयरों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV US: अब NSA का सीक्रेट नेटवर्क हुआ ठप, साइबर अटैक का कोई सबूत नहीं | Parmarth TV

Sunday Rashifal: आज कोई मार्गदर्शक मिलेगा, आपके हाथ होगी सफलता की कुंजी… पढ़िए सभी 12 राशियों का राशिफल

Sunday Rashifal: आज कोई मार्गदर्शक मिलेगा, आपके हाथ होगी सफलता की कुंजी… पढ़िए सभी 12 राशियों का राशिफल

रविवार का दिन विभिन्न राशि वालों के लिए सुखद रहेगा। तुला राशि वालों के यहां मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। वृश्चिक राशि वालों को आज सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में बड़ा पद या दायित्व मिल सकता है। धनु राशि वाले आज किसी को उधार न दें।

By Arvind Dubey

Publish Date: Sun, 30 Mar 2025 06:15:00 AM (IST)

Updated Date: Sun, 30 Mar 2025 06:15:08 AM (IST)

30 मार्च 2025, रविवार का राशिफल।

HighLights

  1. मकर राशि वालों को यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
  2. कुंभ राशि वाले आज सकारात्मक ऊर्जा से भरे रहेंगे।
  3. मीन राशि वालों को ऑफिस में सभी का सहयोग मिलेगा।

धर्म डेस्क, इंदौर (Aaj Ka Rashifal)। दिनांक 30 मार्च 2025, रविवार को विक्रम सम्वत 2082, मास अमांत चैत्र, मास पूर्णिमांत चैत्र और तिथि प्रतिपदा है। पं. हर्षित मोहन शर्मा से जानिए सभी 12 राशियों का राशिफल।

  • मेष – आज का दिन अच्छा रहेगा। सेहत संबंधी परेशानियां से मुक्ति मिलेगी। ईश्वर की भक्ति और पूजा-पाठ में मन लगेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बन सकता है। बिजनेस में लाभ के योग बन रहे हैं। ससुराल पक्ष से बड़ी आर्थिक मदद मिल सकती है। कोई बड़ा निवेश करने योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन अच्छा रहेगा।
  • वृषभ – आज के दिन भागदौड़ में बीतेगा। इस कारण थकान महसूस करेंगे। आज किसी खास व्यक्ति का घर आना होगा जिस कारण घर-परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में गिरावट महसूस होगी। आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए किसी से मदद मिल सकती है।
  • मिथुन – आज थोड़ा संभल कर चलने का दिन है। विरोधी षड्यंत्र रच सकते हैं। ऑफिस में अधिकारी वर्ग से व्यर्थ का वाद विवाद बढ़ सकता है, जिस कारण आप परेशान रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में सहयोगी आपका साथ छोड़ सकते हैं। परिवार में बच्चों के स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी।
  • कर्क – आज किसी बड़े काम की योजना बना सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी डील या समझौता कर सकते हैं, जो भविष्य में बड़ा फायदेमंद साबित होगा। बैंक लोन के लिए प्रयास कर रहे हैं तो भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। भाग दौड़ बनी रहेगी।
  • सिंह – आज परिवार के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। आज का दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस में भी साथियों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। प्रॉपर्टी में निवेश के लिए समय अच्छा है। मान सम्मान में वृद्धि होगी।
  • कन्या – आज किसी बड़े कार्य की योजना पर काम कर सकते हैं। इसमें परिवार और दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज किसी के साथ बड़ा लेन-देन न करें। नुकसान उठाना पड़ सकता है। बिजनेस में विरोधी वर्ग से बचकर रहें। परिवार में संपत्ति के विवाद में मनमुटाव की स्थिति निर्मित होगी।
  • तुला – आज स्वास्थ्य कारणों के चलते कुछ परेशान रह सकते हैं। परिवार के अन्य सदस्य भी मौसमी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। इलाज पर खर्च होने से आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। मन को अशांत न होने दें। वाहन चलाते समय सावधान रहें। शाम तक परिवार में किसी मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है।
  • वृश्चिक – आज सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में बड़ा पद या दायित्व मिल सकता है। इससे मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। हालांकि खराब स्वास्थ्य की कारण कुछ शारीरिक थकावट महसूस कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को अपने अधिकारी वर्ग से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा।
  • धनु – आज का दिन सावधान रहने का है। वाहन चलाते समय लापरवाही न बरतें। दुर्घटना की आशंका है। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। बिजनेस में किसी व्यक्ति को बड़ी रकम उधार न दें। इससे आपके लिए परेशानी खड़ी हो सकती है।
  • मकर – आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। सेहत के मोर्चे पर कुछ परेशान रह सकते हैं। मन अशांत रहेगा। पारिवारिक समस्याओं के चलते कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आय का स्रोत बंद होने से आर्थिक संकट की स्थिति बन सकती है। पत्नी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कार्य विशेष के लिए बाहर की यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
  • कुंभ – आज खुद को सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। मन में अच्छे विचार आएंगे। इन पर अमल भी करेंगे। आज कोई अच्छा मार्गदर्शक मिल सकता है, जिससे सफलता की कुंजी आपके हाथ लग सकती है।
  • मीन – आज कार्यक्षेत्र में सहयोगियों के व्यवहार से परेशान हो सकते हैं। आप किसी षड्यंत्र का शिकार बन सकते हैं। साथ ही आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस हो सकती है। जिस काम के लिए आपने धनराशि जमा की है, आज राशि व्यर्थ के कार्यों में खर्च हो सकती है।

Trending News