Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Atal Pension Yojana: हर महीने पांच हजार रुपए पेंशन पाने के लिए 18 साल की उम्र से करना होगा इतना निवेश | Parmarth TV Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV Ayushman Card 2026: बीमारी में ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें कौन उठा सकता है आयुष्मान योजना का लाभ | Parmarth TV शेयर बाजार में तेजी थमी, बैंकिंग और आईटी शेयरों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV US: अब NSA का सीक्रेट नेटवर्क हुआ ठप, साइबर अटैक का कोई सबूत नहीं | Parmarth TV

Sunday Rashifal: आज ख्याति बढ़ेगी, राजनीति में कोई विशेष पद प्राप्त हो सकता है, पढ़िए सम्पूर्ण दैनिक राशिफल

Sunday Rashifal: आज ख्याति बढ़ेगी, राजनीति में कोई विशेष पद प्राप्त हो सकता है, पढ़िए सम्पूर्ण दैनिक राशिफल

रविवार का दिन विभिन्न राशि वालों के लिए मिश्रित फल लेकर आया है। तुला राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार है। लाभ के योग बन रहे हैं। वृश्चिक राशि वाले आज वाणी पर संयम रखें। धनु राशि वाले आज किसी परिचित को अपने मन की बात ना करें, नहीं तो नुकसान हो सकता है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Sun, 16 Mar 2025 05:57:00 AM (IST)

Updated Date: Sun, 16 Mar 2025 10:14:09 AM (IST)

16 मार्च 2025, रविवार का राशिफल।

HighLights

  1. मकर राशि वालों को सेहत परेशान कर सकती है।
  2. कुंभ राशि वालों को भाग दौड़ में राहत मिलेगी।
  3. मीन राशि वालों को आर्थिक नुकसान हो सकता है।

धर्म डेस्क, इंदौर (Horoscope Today)। 16 मार्च, रविवार को विक्रम सम्वत 2081, मास अमांत फाल्गुन, मास पूर्णिमांत चैत्र, तिथि द्वितीया है। पंडित हर्षित मोहन शर्मा से जानिए सभी 12 राशियों का राशिफल

आज के दिन कोई खुशखबरी मिलेगी। परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। परिवार के साथ किसी लंबी यात्रा पर जाने की प्लानिंग भी बन सकती है। आज परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

naidunia_image

आज का दिन शानदार रहेगा। लाभ के योग बन रहे हैं। व्यापार में रुका हुआ धन प्राप्त होगा। नौकरी वर्ग वालों को प्रमोशन मिल सकता है। जमीन संबंधी कामों में सफलता मिलेगी। पिछले दिनों से चला आ रहा कोई बड़ा विवाद समाप्त होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

naidunia_image

आज का दिन समस्याओं से भरा रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण आप और परिवार परेशान रहेगा। आज किसी के साथ अपने मन की बातें साझा न करें। आज अपने पुराने किसी मित्र से मिलने पर बहुत अधिक खुशी होगी। आज किसी को बड़ी धनराशि उधार न दें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

naidunia_image

आज का दिन सामान्य रहेगा। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। लाइफ पार्टनर और बच्चों के साथ कहीं बाहर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। मौसम के हिसाब से परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार व्यवसाय में सामान्य स्थिति रहेगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

naidunia_image

आज किसी नए विवाद में उलझ सकते हैं। इससे मानसिक तौर से आप परेशान रहेंगे। किसी नए कार्य के लिए आज दूसरों से मदद लेना पड़ सकती है। आर्थिक तौर से दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। माता-पिता आदि का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

naidunia_image

आज का दिन ठीक रहेगा। सेहत संबंधी समस्याओं से निजात मिलेगी। कार्य क्षेत्र में लाभ के योग बन रहे हैं।कहीं से बड़ी आर्थिक मदद प्राप्त होगी। आप किसी बड़े कार्य में पार्टनरशिप कर सकते हैं। आज का दिन कोई मांगलिक सुख लेकर आ सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

naidunia_image

आज का दिन शानदार है। लाभ के योग बन रहे हैं। व्यापार व्यवसाय में परिवर्तन हो सकता है। आज कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। भूमि संबंधी निवेश कर सकते हैं। वाहन सुख प्राप्त होगा। घर में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। किसी तीर्थ क्षेत्र यात्रा को जा सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

naidunia_image

आज का दिन शानदार रहेगा। हालांकि सेहत संबंधी समस्याएं देखने को मिलेंगी। आज किसी भी नए कार्य की शुरुआत सोच-विचार कर करें, क्योंकि विरोधी आपके कार्य को बिगाड़ सकते हैं। आज के दिन किसी विशिष्ट व्यक्ति से सहयोग मांग सकते हैं, जिससे रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा। वाणी पर संयम रखें।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

naidunia_image

आज परिवार के मोर्चे पर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मन अशांत रहेगा। लाइफ पार्टनर से मतभेद बढ़ सकते हैं। आज किसी न काम को लेकर कोई फैसला न करें, अन्यथा काम बिगड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें। आज किसी परिचित को अपने मन की बात ना करें, नहीं तो बड़ा नुकसान हो सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

naidunia_image

आज का दिन अच्छा रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। परिवार में आपसी मतभेद देखने को मिल सकते हैं। लाइफ पार्टनर का किसी से विवाद हो सकता है। पूर्व में किसी व्यक्ति को दिए गए धन के कारण आपसी मतभेद बढ़ेंगे। भूमि संबंधी विवादों से दूर रहें। लाइफ पार्टनर से कुछ बातों को लेकर अनबन हो सकती है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

naidunia_image

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। बहुत दिनों से चल रही भाग दौड़ में राहत मिलेगी। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। आज आर्थिक तौर से दिन अच्छा रहेगा। कहीं से रुका हुआ धन प्राप्त होगा। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों से लाभ होगा। आज ख्याति बढ़ेगी। सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र में कोई विशेष पद प्राप्त होगा। आय के नए स्रोत बनेंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

naidunia_image

आज का दिन शानदार रहेगा, लेकिन सेहत कुछ परेशान कर सकती है। आज आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। प्रॉपर्टी संबंधी विवादों से दूर रहें। वाणी पर संयम रखें। आज प्रशासनिक तौर से नुकसान हो सकता है। किसी पुराने मित्र से मिलना होगा। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं।

Trending News