विभिन्न राशि वालों के लिए 9 मार्च 2025 का दिन शानदार रहेगा। तुला राशि वाले जो सोचेंगे, वो होगा। वृश्चिक राशि वाले परिवार से साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। धनु राशि वाले भी आज किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं।
By Arvind Dubey
Publish Date: Sun, 09 Mar 2025 05:46:00 AM (IST)
Updated Date: Sun, 09 Mar 2025 08:55:38 AM (IST)
HighLights
- मकर राशि वाले धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।
- कुंभ राशि वाले व्यर्थ के विवाद में फंस सकते हैं।
- मीन राशि वाले आज वाहन संभल कर चलाएं।
धर्म डेस्क, इंदौर (Horoscope Today)। 9 मार्च, रविवार को विक्रम सम्वत 2081, मास अमांत फाल्गुन, मास पूर्णिमांत फाल्गुन, तिथि दशमी है। पंडित हर्षित मोहन शर्मा से जानिए सभी 12 राशियों का राशिफल
आज का दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान वाहन का उपयोग संभल कर करें। मित्रों से आर्थिक मदद प्राप्त हो सकती है। व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में किसी का विवाद हो सकता है।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)
.jpg)
आज का दिन भागदौड़ से भरा रहेगा। मन अशांत रहेगा। सेहत में गिरावट महसूस करेंगे। बिजनेस में कोई बड़ी डील हाथ से निकल सकती है। परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। पत्नी से मतभेद हो सकते हैं। वाणी पर संयम रखें।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)
.jpg)
आज लंबी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। यात्रा के दौरान वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। कोई खास काम नहीं बनने से परेशान महसूस करेंगे। इसी चक्कर में किसी परिचित से वाद विवाद बढ़ सकता है। स्वयं पर काबू रखें। धैर्य से काम लें। बिजनेस में कोई भी फैसला सोच समझ कर लें।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)
.jpg)
आज का दिन शानदार रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिसके कारण आने वाले दिनों में लाभ के योग बनेंगे। आप बिजनेस में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। कोई बड़ी डील या पार्टनरशिप मिल सकती है। परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)
.jpg)
आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। जो लोग नौकरी का प्रयास कर रहे हैं, उनको सफलता प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में भी कोई नया बनेगा। नया ऑफर मिल सकता है। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। परिवार में सभी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)
.jpg)
आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी कार्य विशेष के लिए लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा निवेश ना करें। आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस करेंगे। परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)
.jpg)
आज का दिन इस लिहाज से बहुत अच्छा है कि आप जो सोचेंगे, वो होगा। हर काम में रिश्तेदारों और दोस्तों का सहयोग प्राप्त होगा। मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। बिजनेस में कुछ नया करेंगे। ऑफिस में नई जिम्मेदारी तय हो सकती है।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)
.jpg)
आज का दिन बहुत अच्छा गुजरेगा। रुके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं। परिवार से साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ बाहर डिनर पर जा सकते हैं। पुराने मित्रों से फोन पर बातचीत हो सकती है। आर्थिक रूप से आज का दिन सामान्य रहेगा।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)
.jpg)
आज किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। कोर्ट केस में हार का मुंह देखना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में नुकसान होने की आशंका है। ऑफिस में जैसा चल रहा है, वैसा चलने दें।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)
.jpg)
आज का दिन बहुत शानदार है। आज परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। यात्रा सुखद रहेगी। ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी। बिजनेस में लाभ होगा। कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं, जिससे आने वाले दिनों में बड़ा लाभ होगा। जहां भी विवाद की स्थिति बने, अपनी वाणी पर संयम रखें।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)
.jpg)
आज का दिन मुश्किलों से भरा हो सकता है। व्यर्थ के विवाद में फंस सकते हैं। अधिकारी वर्ग से मतभेद बढ़ सकते हैं। कोर्ट केस में आपके खिलाफ फैसला जा सकता है। बिजनेस में काम बाधित रहेगा। परिवार में किसी धार्मिक आयोजन की प्लानिंग बन सकती है। परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिसके कारण आप चिंतित रहेंगे।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)
.jpg)
आज वाहन का प्रयोग संभल कर करें। दुर्घटना की आशंका है। सेहत को लेकर परेशान रह सकते हैं। बिजनेस में शत्रुओं के कारण हानि उठानी पड़ सकती है। आर्थिक स्थिति कमजोर होगी। कार्यक्षेत्र में कोई बदलाव न करें। परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा।







