Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

BJP: भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में बताया जा रहा इंफेक्शन | Parmarth TV RBI Rules: बैंक में कर्मचारियों का बर्ताव नहीं रहा आपके साथ सही तो कर सकते हैं यहां पर शिकायत | Parmarth TV LIC: बुढ़ापे की टेंशन होगी खत्म, बहुत ही शानदार है ये प्लान, जीवनभर मिलेगी पेंशन | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: अपडेट हो गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें, जयपुर, दिल्ली, मुंबई सहित प्रमुख शहरों में ये है रेट | Parmarth TV LPG Prices: जयपुर सहित देश के प्रमुख शहरों में आज ये हैं सिलेंडरों की कीमतें | Parmarth TV नवाज शरीफ और बेनजीर भुट्टो की तरह इमरान खान भी छोड़ सकते हैं पाकिस्तान, सरकार बना रही दबाव | Parmarth TV इंटरनेट पर गलत कंटेंट होने के कारण बच्चों के लिए इस पर पूरी तरह पाबंदी लगाना सही नहीं: Supreme Court | Parmarth TV जियो की भारत से बाहर विस्तार की योजना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज इतनी है सोने-चांदी कीमतें, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV महंगे फ्लाइट टिकटों से यात्रियों को जल्द मिलेगी राहत! फाइनल हो गए हैं नियम, केन्द्र सरकार जल्द ही करेगी ऐसा… | Parmarth TV

Surya Gochar 2025: इन 4 राशियों के लिए शुभ रहेगा सूर्य का कर्क राशि में प्रवेश

Surya Gochar 2025:  इन 4 राशियों के लिए शुभ रहेगा सूर्य का कर्क राशि में प्रवेश

ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव (Surya Gochar 2025) को आत्मा का कारक कहा जाता है। सूर्य देव की पूजा करने से जातक को आरोग्य जीवन का वरदान मिलता है। व्यक्ति अपने जीवन में समय के साथ ऊंचा मुकाम हासिल करता है। संक्रांति तिथि पर साधक गंगा समेत पवित्र नदियों में आस्था की डुबकी लगाते हैं।

By Dheeraj Belwal

Publish Date: Fri, 11 Jul 2025 06:09:44 PM (IST)

Updated Date: Fri, 11 Jul 2025 06:09:44 PM (IST)

Surya Gochar से इन राशियों को होने वाला है फायदा।

धर्म डेस्क। हर महीने सूर्य देव के राशि परिवर्तन करने की तिथि पर संक्रांति मनाई जाती है। इस साल 16 जुलाई को कर्क संक्रांति है। इस दिन सूर्य देव मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में गोचर करेंगे। सूर्य देव के कर्क राशि में गोचर करने की तिथि पर कर्क संक्रांति मनाई जाएगी।

सनातन शास्त्रों में निहित है कि सूर्य देव के कर्क राशि में गोचर करने के दौरान चातुर्मास रहता है। चातुर्मास के दौरान किसी भी प्रकार के मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। ज्योतिषियों की मानें तो सूर्य देव के राशि परिवर्तन करने से कई राशि के जातकों के जीवन में नया सवेरा होगा। खासकर, करियर संबंधी परेशानी दूर होगी। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं…

धनु राशि

इस राशि के लोगों के लिए सूर्य का यह गोचर अत्यंत शुभ संकेत दे रहा है। जो लोग शत्रुओं से परेशान थे, उन्हें अब राहत मिल सकती है। पारिवारिक संपत्ति से जुड़े विवाद खत्म हो सकते हैं और घर में कोई शुभ कार्य भी संपन्न हो सकता है। संतान की कामना रखने वाले दंपति को भी कोई खुशखबरी मिल सकती है।

कन्या राशि

इस गोचर का कन्या राशि के जातकों को जबरदस्त फायदा मिल सकता है। नौकरी में प्रमोशन और वेतन वृद्धि के प्रबल योग बनेंगे। जो लोग लंबे समय से रोजगार की तलाश कर रहे थे, उन्हें सफलता मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को भी अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। संतान पक्ष से भी कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

ये भी पढ़ें- Sawan Shivratri 2025: कब मनाई जाएगी सावन की शिवरात्रि, किस मुहूर्त में करें महादेव की पूजा? जानिए यहां

मिथुन राशि

सूर्य के कर्क राशि में जाने से मिथुन जातकों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खुल सकते हैं। विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं और रुके हुए दस्तावेजों या वीजा संबंधी कार्य अब पूरे होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और नई आमदनी के स्रोत सामने आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में तरक्की के संकेत भी नजर आ रहे हैं।

वृश्चिक राशि

सूर्य के गोचर से वृश्चिक जातकों को पारिवारिक जीवन में शांति और सामंजस्य का अनुभव होगा। पुराने मतभेद खत्म हो सकते हैं और रिश्तों में मिठास आएगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। जो लोग किसी इंटरव्यू या परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, उनके लिए समय अनुकूल रहेगा।

Trending News