सनातन धर्म में खरमास को शुभ नहीं माना जाता है, क्योंकि जब सूर्य बृहस्पति की राशि में प्रवेश करते हैं, तो उनका प्रभाव कम हो जाता है। किसी भी शुभ कार्य के लिए सूर्य की मौजूदगी अनिवार्य है।
By Arvind Dubey
Publish Date: Sat, 15 Mar 2025 07:36:32 AM (IST)
Updated Date: Sat, 15 Mar 2025 07:37:49 AM (IST)
HighLights
- होलकाष्टक सहित कुल 37 दिन नहीं होंगे विवाहोत्सव
- खरमास में दान-पुण्य के साथ श्रीमद्भागवत का महत्व
- इस अवधि में बढ़ जाती है शरीर में संक्रमण की आशंका
धर्म डेस्क, इंदौर। होलिका पूर्णिमा समाप्ति शुक्रवार को 6 बजकर 50 मिनट पर हो गई। इसके साथ सूर्य का मीन राशि में प्रवेश हो गया और खरमास शुरू हो गया। मान्यता है कि खरमास में मांगलिक कार्य नहीं होते हैं।
एक माह की अवधि में विवाह समारोह नहीं होंगे। होलकाष्टक सहित कुल 37 दिन विवाहोत्सव नहीं होंगे। इसके साथ ही खरमास में दान-पुण्य के साथ श्रीमदभागत कराने का महत्व है।
मीन संक्रांति के समय इसलिए नहीं होते शुभ कार्य
- मध्य प्रदेश के ग्वालियर के ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा ने बताया कि सूर्य के मीन राशि में प्रवेश से खरमास की अवधि प्रारंभ होगी। खरमास के समय में किसी भी प्रकार के शुभ कार्य का आयोजन नहीं किया जाता है।
- जब सूर्य कुम्भ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करते हैं, तो इसे मीन संक्रांति कहा जाता है। ज्योतिष के अनुसार, जब सूर्य बृहस्पति की राशि में प्रवेश करते हैं, तो उनका प्रभाव कम हो जाता है।
- इस कारण लोग मीन संक्रांति के समय शुभ कार्य करने से बचते हैं, क्योंकि ग्रहों के राजा सूर्य उस समय उपस्थित नहीं होते हैं। सभी शुभ कार्यों में बृहस्पति और सूर्य की पूजा करना अत्यंत आवश्यक होता है।
- इस समय दोनों ग्रह व्यस्त रहते हैं, अर्थात सूर्य बृहस्पति की सेवा में लगे रहते हैं। यही कारण है कि विवाद के साथ ही मुंडन, ग्रह प्रवेश सहित अन्य शुभ कार्यों की मनाही रहती है।
- इस अवधि में व्यक्तियों के शरीर में संक्रमण की संभावना बढ़ जाती है। इससे स्किन से संबंधित समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, जैसे खुजली, दाग, रक्त संक्रमण। इस माह में चेचक जैसी संक्रामक बीमारियां भी बढ़ सकती हैं।
खरमास में दान पुण्य का महत्व
यदि आप खरमास के दौरान दान-पुण्य करते हैं तो आपके जीवन में सदैव कुशलता बनी रहती है। इस दौरान आप जरूरतमंदों को, वस्त्र, जूते-चप्पल,अनाज आदि का दान करें और गायों के लिए चारा आदि खिलाएं। ऐसा करना बहुत शुभ माना जाता है और इससे शुभ फल प्राप्त होते हैं।







