Aaj Ka Rashifal: विभिन्न राशि वालों के लिए 18 नवंबर, सोमवार का दिन मिलाजुला रहेगा। तुला राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी। वृश्चिक वालों का दिन सफलता से भरा रहेगा।
By Arvind Dubey
Publish Date: Mon, 18 Nov 2024 06:06:00 AM (IST)
Updated Date: Mon, 18 Nov 2024 11:44:54 AM (IST)
HighLights
- कर्क राशि वालों को कोर्ट केस में जीत मिलेगी।
- सिंह राशि वाले वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
- कन्या राशि वालों को बिजनेस में घाटा हो सकता है।
धर्म डेस्क, इंदौर (Dainik Rashifal Nov 18, 2024)। आज दिनांक 18 नवंबर 2024, सोमवार को विक्रम संवत 2081, मास अमांत कार्तिक, मास पूर्णिमांत मार्गशीर्ष और तिथि तृतीया है। पंडित हर्षित मोहन शर्मा से जानिए आज का सभी 12 राशियों का राशिफल।
आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। किसी जरूरी काम में उलझे रहेंगे। बिजनेस में कोई भी फैसला बिना सोचे-समझे न लें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। परिवार में मतभेद बढ़ सकते हैं। संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है। वाणी पर संयम रखें।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)
.jpg)
आज अपनी सेहत के प्रति किसी तरह की लापरवाही न बरतें। किसी बात पर दिमाग में तनाव रह सकता है। बिजनेस में आज कोई नया काम न करें। जोखिम रहेगा। किसी को उधार ना दें। भाई-भतीजे में विवाद की स्थिति बन सकती है। परिवार के हित की सोचें।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)
.jpg)
आज खुशी का माहौल रहेगा। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। सेहत में सुधार महसूस होगा। बिजनेस में आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। नया कार्य शुरू कर सकते हैं, जिससे आने वाले दिनों में बड़ा लाभ होगा। मकान या वाहन खरीद सकते हैं।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)
.jpg)
आज का दिन शानदार रहेगा। किसी खास काम से शहर के बाहर की यात्रा करना पड़ सकती है। कोर्ट केस में आपकी जीत होगी। बिजनेस में हर फैसला बड़ा मुनाफा देगा। कमाई के नए रास्ते खुलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को मान-सम्मान मिलेगा।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)
.jpg)
आज किसी जरूरी काम से लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। बिजनेस में पार्टनर पर पूरा भरोसा न करें। लेन-देन के मामले में धोखा मिल सकता है। परिवार में किसी बात पर विवाद हो सकता है।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)
.jpg)
किसी बात पर मन अशांत रहेगा। मन में भय रहेगा। परिवार में किसी अपने की सेहत बिगड़ने से चिंता रहेगी। बिजनेस में घाटा हो सकता है। किसी अपने के बुरे बर्ताव से मन दुख हो सकता है। परिवार में विवाद की स्थिति बनेगी।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)
.jpg)
मन प्रसन्न रहेगा। आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात का मौका मिलेगा, जिससे आगे चलकर बड़ा लाभ होगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग बन सकती है। बिजनेस में लाभ के योग हैं। कोई बड़ी डील कर सकते हैं।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)
.jpg)
आज का दिन सफलता से भरा रहेगा। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उनकी तलाश आज पूरी होने वाली है। किसी बड़ी कंपनी से अच्छे पैकेज पर ऑफर मिलेगा। बिजनेस में भी बड़े लाभ की योजना है। माता-पिता की सेहत का ख्याल रखें। विवाद से दूर रहें।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)
.jpg)
आज स्वास्थ्य को लेकर परेशानी महसूस कर सकते हैं। पारिवारिक समस्याओं के कारण मन अशांत रह सकता है। व्यापार-व्यवसाय में पार्टनर के कारण बड़ा काम से निकल सकता है। बिजनेस में घाटा उठाना पड़ सकता है। परिवार में वाद विवाद की स्थिति बनेगी।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)
.jpg)
आज दिन परेशानियों से भरा रहेगा। सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें। परिवार में किसी अपने को लेकर अप्रिय समाचार सुनने को मिल सकता है। व्यापार में हानि उठाना पड़ सकती है। लंबी यात्रा पर जाएं, तो वाहन का उपयोग संभलकर करें।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)
.jpg)
आज का दिन शानदार है। कोर्ट केस में फैसला आपके पक्ष में होगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। दोस्तों से आर्थिक मदद मिलेगी। बिजनेस में नया काम शुरू कर सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। पत्नी के साथ मधुर संबंध बनेंगे।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)
.jpg)
आज नया काम शुरू कर सकते हैं। फायदा ही फायदा होगा। कोई खास काम पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा। माता-पिता की सेहत का ख्याल रखें। परिवार में किसी बात पर विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। कोई नया वाहन मकान आदि खरीदने के योग बनेंगे।







