उत्पन्ना एकादशी पर प्रत्येक राशि के अनुसार विशेष प्रकार से भगवान विष्णु का अभिषेक करने से व्यक्ति की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। जीवन में सुख, समृद्धि और शांति की प्राप्ति होती है।
By Anurag Mishra
Publish Date: Mon, 25 Nov 2024 02:44:43 PM (IST)
Updated Date: Mon, 25 Nov 2024 03:01:52 PM (IST)
HighLights
- एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है।
- भगवान विष्णु की पूजा से दुखों का नाश होता है।
- एकादशी व्रत से समृद्धि और सुख की प्राप्ति होती है।
धर्म डेस्क, इंदौर। भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए उत्पन्ना एकादशी का व्रत अत्यंत महत्वपूर्ण है। 26 नवंबर को होने वाली इस एकादशी में भक्त भगवान विष्णु और लक्ष्मी नारायण की पूजा करते हैं। इस दिन व्रत रखने से निर्धन को धन और दुर्जन को बल मिलता है, साथ ही जीवन के दुख और संकट भी दूर होते हैं। सनातन शास्त्रों के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु का अभिषेक करके साधक अपनी सभी मनोकामनाओं की प्राप्ति कर सकते हैं।
राशि के अनुसार करें प्रभु का अभिषेक
मेष राशि
मेष राशि के जातकों को प्रभु की कृपा पाने के लिए उत्पन्ना एकादशी पर गुड़ मिश्रित जल से भगवान विष्णु का अभिषेक करना चाहिए। इससे शारीरिक और मानसिक बल में वृद्धि होती है और सभी कार्यों में सफलता मिलती है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों को पंचामृत से भगवान विष्णु का अभिषेक करना चाहिए। यह अभिषेक समृद्धि और सुख-शांति प्रदान करता है और जीवन में हर प्रकार की समस्या को दूर करता है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को जल में पान के पत्ते मिलाकर भगवान विष्णु का अभिषेक करना चाहिए। इससे आपको मानसिक शांति और अच्छा स्वास्थ्य प्राप्त होगा।
.jpg)
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को गाय के कच्चे दूध से भगवान विष्णु का अभिषेक करना चाहिए। यह उपाय घर में सुख-समृद्धि लाने और परिवार में सामंजस्य बढ़ाने के लिए जरूरी है।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को शहद से भगवान विष्णु का अभिषेक करना चाहिए। शहद से अभिषेक करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आते हैं।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को गन्ने के रस से भगवान विष्णु का अभिषेक करना चाहिए। यह व्रत धन और वैभव की प्राप्ति के लिए अत्यंत शुभ होता है।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों को शुद्ध घी से भगवान विष्णु का अभिषेक करना चाहिए। यह उपाय आपके जीवन में सुख, शांति और आशीर्वाद की प्राप्ति में मदद करता है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को जल में लाल रंग का फूल मिलाकर भगवान विष्णु का अभिषेक करना चाहिए। यह उपाय जीवन में सफलता और समृद्धि लाता है।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों को केसर युक्त दूध से भगवान विष्णु का अभिषेक करना चाहिए। यह अभिषेक आपके जीवन में शुभ अवसरों की शुरुआत करता है और पारिवारिक जीवन में सुख बढ़ाता है।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों को गंगाजल में काले तिल मिलाकर भगवान विष्णु का अभिषेक करना चाहिए। यह उपाय आपके सभी संकटों को दूर करता है और आपको ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को नारियल जल से भगवान विष्णु का अभिषेक करना चाहिए। यह उपाय आपके जीवन में आ रहे बाधाओं को दूर करता है और आपको शांति और संतुलन प्राप्त होता है।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों को दूध में पीले रंग का पुष्प मिलाकर भगवान विष्णु का अभिषेक करना चाहिए। यह उपाय आपके जीवन में धन, समृद्धि और शांति लाता है।
डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।







