Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Atal Pension Yojana: हर महीने पांच हजार रुपए पेंशन पाने के लिए 18 साल की उम्र से करना होगा इतना निवेश | Parmarth TV Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV Ayushman Card 2026: बीमारी में ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें कौन उठा सकता है आयुष्मान योजना का लाभ | Parmarth TV शेयर बाजार में तेजी थमी, बैंकिंग और आईटी शेयरों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV US: अब NSA का सीक्रेट नेटवर्क हुआ ठप, साइबर अटैक का कोई सबूत नहीं | Parmarth TV

Vivah Muhurat 2025: कल से शुरू हो रहा खरमास, एक महीने तक नहीं होंगे विवाह…. नए साल में जून तक 40 दिन शुभ मुहूर्त

Vivah Muhurat 2025: कल से शुरू हो रहा खरमास, एक महीने तक नहीं होंगे विवाह…. नए साल में जून तक 40 दिन शुभ मुहूर्त

हिंदू धर्म में मलमास या खरमास को बहुत मान्यता है। इस अवधि में किसी भी तरह का शुभ कार्य नहीं किया जाता है। इस दौरान ईश्वर की भक्ति की जाती है। सूर्य की स्थिति में बदलाव के कारण यह स्थिति बनती है। अभी 15 दिसंबर से मलमास की शुरुआत होगी, जो 14 जनवरी तक रहेगा।

By Arvind Dubey

Publish Date: Sat, 14 Dec 2024 11:01:40 AM (IST)

Updated Date: Sat, 14 Dec 2024 11:01:40 AM (IST)

मकर संक्रांति से फिर बदलेगी सूर्य की स्थिति और शुभ कार्य शुरू होंगे।

HighLights

  1. सूर्य देव रात 10:19 बजे धनु राशि में प्रवेश करेंगे
  2. 30 दिन यानी 15 जनवरी तक इसी राशि में रहेंगे
  3. सूर्य के मकर राशि में प्रवेश से खत्म होगा खरमास

धर्म डेस्क, इंदौर। शुभ विवाह व मांगलिक कार्य एक माह तक नहीं होंगे, क्योंकि 15 दिसंबर रविवार से खरमास शुरू हो रहा है। इसमें शुभ कार्य नहीं होते हैं। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मां चामुंडा दरबार के पुजारी पंडित रामजीवन दुबे ने बताया कि पंचांग की गणना के अनुसार 15 दिसंबर से एक माह तक शादी-विवाह सहित सभी मंगल कार्य नहीं होंगे। 16 दिसंबर को बुध वृश्चिक राशि में मार्गी होंगे।

पंडित विनोद गौतम ने बताया कि जब सूर्य धनु राशि में रहता है, उस समय को खरमास कहते हैं। खरमास में शादी-विवाह, मुंडन, जनेऊ, गृह प्रवेश आदि जैसे शुभ कार्य नहीं होते हैं।

naidunia_image

रात 10:19 बजे सूर्य का धनु राशि में प्रवेश

  • 15 दिसंबर से खरमास लग रहा है। इस दिन सूर्य रात 10:19 बजे धनु राशि में प्रवेश करेंगे और 30 दिनों तक यानी 15 जनवरी तक इसी राशि में रहेंगे। जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे, तब खरमास खत्म हो जाएगा।
  • मान्यता है कि इस समय किए जाने वाले कार्यों में स्थायित्व में कमी मानी जाती है। इसलिए विवाह, गृह प्रवेश, नए व्यापार या किसी प्रकार की नई शुरुआत पर रोक है। इस दौरान धार्मिक ग्रंथों का पाठ और साधना शुभ फल देने वाली मानी जाती है।
  • दिसंबर में अब शनिवार और रविवार दो दिन ही शुभ मुहूर्त हैं। इन दो दिनों में भोपाल में 500 से अधिक विवाह होंगे। इसके लिए शहर के मैरिज गार्डन, होटल, शादी हाल बुक हो चुके हैं।

naidunia_image

यहां भी क्लिक करें – पौष मास की शुरुआत 16 दिसंबर से… ग्रहों के राजा सूर्य की आराधना से हर रुका काम पूरा होगा

नए वर्ष में जून तक शुभ मुहूर्त

16 जनवरी से विवाह के शुभ मुहूर्त सहित अन्य मंगल कार्य शुरू होंगे।

  • जनवरी : 16, 17, 18, 19, 20, 21, 23, 24, 29 व 30
  • फरवरी : 2, 3, 6, 11, 12, 14, 16, 18, 19, 20, 21, 23, 25
  • मार्च : 1, 2, 3, 5, 6, 7 व 12
  • अप्रैल में 14, 16, 18, 19 , 20, 21, 23, 25, 29 व 30
  • मई : 1, 5, 6, 7, 8, 9, 10,11, 14, 16, 17, 18, 22, 23, 27 व 28
  • जून : 1, 2, 4 व 6

यहां भी क्लिक करें – मार्गशीर्ष मास की चतुर्दशी आज… अमृत सिद्धि योग में मनाया जा रहा भगवान दत्तात्रेय का प्राकट्योत्सव

Trending News