Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Punjab Elections 2027: राघव चड्ढा, हरभजन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब में भाजपा का करेंगे चुनावी घोषणा पत्र तैयार | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स 1,400 अंक उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

Vivah Muhurat 2026: फरवरी से गूंजेगी शहनाई! शुक्र उदय होते ही शुरू होंगे मांगलिक कार्य, नोट कर लें शुभ तिथियां

Vivah Muhurat 2026: फरवरी से गूंजेगी शहनाई! शुक्र उदय होते ही शुरू होंगे मांगलिक कार्य, नोट कर लें शुभ तिथियां

धर्म डेस्क। साल 2026 की शुरुआत में भले ही शादियों का शोर फीका रहा हो, लेकिन अब इंतजार खत्म होने वाला है। आमतौर पर मकर संक्रांति के बाद खरमास समाप्त होते ही शादियां शुरू हो जाती हैं, लेकिन इस साल जनवरी में ‘शुक्र ग्रह’ के अस्त होने के कारण मांगलिक कार्यों पर विराम लगा रहा। अब 1 फरवरी 2026 को शुक्र देव के उदय होते ही विवाह का सिलसिला दोबारा शुरू हो जाएगा।

शुक्र और गुरु का उदय होना क्यों है जरूरी?

वैदिक ज्योतिष में शुक्र को सुख, भोग और वैवाहिक आनंद का कारक माना गया है, जबकि गुरु (बृहस्पति) सौभाग्य और संतान के कारक हैं। जब ये ग्रह अस्त होते हैं, तो इसे ‘तारा डूबना’ कहा जाता है। मान्यताओं के अनुसार, शुक्र के अस्त रहते की गई शादियों में पति-पत्नी के बीच सामंजस्य और प्रेम की कमी रह सकती है। इसीलिए, शुक्र के उदय होने के बाद 2 फरवरी से पहला शुभ मुहूर्त बन रहा है।

चातुर्मास में 4 महीने रहेगा ‘विराम’

इस साल 25 जुलाई 2026 को देवशयनी एकादशी है। इसी दिन से भगवान विष्णु चार महीने के लिए योगनिद्रा में चले जाएंगे और चातुर्मास शुरू हो जाएगा। अगस्त, सितंबर और अक्टूबर में कोई मुहूर्त नहीं होगा। इसके बाद 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी के साथ भगवान जागेंगे और फिर से शहनाइयों की गूंज सुनाई देगी।

फरवरी विवाह मुहूर्त 2026

5,6,8,10,12,14,19, 20, 21, 24,25,26

मार्च विवाह मुहूर्त 2026

2,3,4,7,8,9,11,12

अप्रैल विवाह मुहूर्त 2026

15,20,21,25,26,27,28,29

मई विवाह मुहूर्त 2026

1,3,5,6, 7,8,13,14

जून विवाह मुहूर्त 2026

21,22,23,24,25,26,27,29

जुलाई विवाह मुहूर्त 2026

1,6,7,11,12

यह भी पढ़ें- 2026 में भाग्य चमकाने का सबसे सरल उपाय, महादेव की भक्ति से शनिदेव को करें शांत, घर में होगा सुख-समृद्धि का वास

किस महीने में नहीं है विवाह मुहुर्त

अगस्त, सितंबर और अक्टूबर में विवाह का कोई भी मुहूर्त नहीं है।

नवंबर विवाह मुहूर्त 2026

21,24,25,26

दिसंबर विवाह मुहूर्त 2026

2,3,4,5,6,11,12

यदि आप या आपके परिचित इस साल विवाह के बंधन में बंधने की योजना बना रहे हैं, तो फरवरी, मार्च और मई के महीने सबसे ज्यादा व्यस्त रहने वाले हैं। जुलाई के अंतिम सप्ताह से लेकर नवंबर के मध्य तक शादियों पर ब्रेक रहेगा, इसलिए अपनी तैयारियों को इन्ही तिथियों के अनुसार अंतिम रूप दें।

Trending News