इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से सोमवार के लिए पेट्रोल-डीजल की कीमतों को जारी कर दिया गया है। कंपनियों ने आज भी कीमतों में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं कर आमजन को राहत दी है। अभी भी दोनों ईंधनों की कीमतों में इजाफा होने की आशंका जताई जा रही है। कीमतों में कब बदलाव होगा, ये तो आने वाला समय ही बताएगा।
राजस्थान की राजधानी जयपुर में पेट्रोल की कीमत आज भी 107.97 रुपए ही है। वहीं यहां पर डीजल की रेट 93.23 रुपए प्रति लीटर है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 97.77 रुपए और डीजल की कीमत 90.67 रुपए प्रति लीटर तय की गई हैं।
खबरों के अनुसार, मुंबई में पेट्रोल 106.68 और डीजल 93.14, कोलकाता में पेट्रोल 108.70, डीजल 92.02 और चेन्नई में पेट्रोल 103.67 और डीजल 95.25 रुपए प्रति लीटर है। सरकारी तेल कंपनियों द्वारा रोजाना सुबह पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट किया जाता है। आपको बात दें कि दोनों ईंधनों की कीमतों में हार ही में इजाफा किया गया था।
PC:reagent.co.uk
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें







