Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

LPG Cylinders: क्या आज कम हो गई हैं कीमतें? ये हैं प्रमुख शहरों में ताजा रेट | Parmarth TV Donald Trump ने अब ईरान को लेकर अपने अधिकारियों को दे दिया है ये आदेश, विवादित मैप कर दिया पोस्ट | Parmarth TV National Weather Forecast: देश के 18 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, राजस्थान के इन जिलों के लिए भी है अलर्ट | Parmarth TV शेयर बाजारों में गिरावट जारी, सेंसेक्स 493 अंक लुढ़का – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: जयपुर से चेन्नई तक देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी तय कर दी हैं कीमतें | Parmarth TV राज्यसभा सांसद Satish Poonia को भाजपा ने अब दे दी है ये बड़ी जिम्मेदारी | Parmarth TV Ayushman Card: एक साल में आप कितनी बार करवा सकते हैं फ्री इलाज, जान लें | Parmarth TV Gold-Silver Prices: चांदी की कीमत में आई 1,920 रुपए की गिरावट, सोना भी हुआ इतना सस्ता | Parmarth TV जेन-जी को लेकर Kiren Rijiju का बड़ा बयान, अभिजीत दीपके को लेकर भी बोल दी ये बात | Parmarth TV LPG की किल्लत का अब नहीं करना पड़ेगा सामना, सरकार ने उठा लिया है बड़ा कदम, आज ये हैं कीमतें | Parmarth TV

Aaj Ka Rashifal 18 May 2026: मिथुन और कुंभ राशि को व्यापार में मिलेगा बड़ा लाभ, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 18 May 2026: मिथुन और कुंभ राशि को व्यापार में मिलेगा बड़ा लाभ, पढ़ें आज का राशिफल

धर्म डेस्क। 18 मई 2026 का राशिफल कई राशियों के लिए नए अवसर और चुनौतियां लेकर आया है। कुछ राशियों को कार्यक्षेत्र और व्यापार में बड़ी सफलता मिलने के संकेत हैं, जबकि कुछ लोगों को आर्थिक परेशानी, विवाद और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आज कई राशियों के लिए यात्रा, निवेश और नए कार्यों की शुरुआत के योग बन रहे हैं। वहीं पारिवारिक संबंधों और प्रॉपर्टी मामलों में भी महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कुछ राशियों के लिए लाभकारी तो कुछ के लिए सावधानी बरतने का संकेत दे रही है। दिनभर के फैसलों में संयम और समझदारी लाभ दिला सकती है।

मेष – आज का दिन आपका परेशानियों से भरा रहने वाला है। आज कार्यक्षेत्र में काफी समस्याओं का सामना करना होगा। आपके पार्टनर आपका साथ छोड़ सकते हैं। ऐसे में आपका कार्य बिगड़ सकता है। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। ऐसे में बड़े कार्य की योजना सफल हो सकती है। व्यापारिक लोगों के लिए दिन सामान्य है। पारिवारिक लोगों से मतभेद बने रहेंगे। लंबी यात्रा में सावधानी रखें।

वृषभ – आज का दिन आपके लिए परिश्रम से भरा रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में परेशानियां बनेंगी। आर्थिक दृष्टि से आज किसी से बड़ी सपोर्ट लेना पड़ सकती है। पारिवारिक लोगों से संबंध ठीक रहेंगे। किसी मांगलिक कार्य में सम्मिलित होने का योग बनेगा। सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र में आपको सम्मान मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में मतभेद देखने को मिलेंगे।

मिथुन – आज आप किसी बड़े कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। आज का दिन कार्यक्षेत्र की दृष्टि से आपके लिए अच्छा रहने वाला है। व्यापार परिवर्तन के योग हैं। नए लोगों के साथ जुड़कर नए कार्य की शुरुआत आपको बड़ी सफलता दिलाने वाली है। व्यापारिक दृष्टि से आज का दिन शानदार है। पारिवारिक लोगों से संबंध अच्छे रहेंगे।

कर्क – आज अपने कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता आपको मिलने वाली है। मन उत्साह से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए लोगों से जुड़ना होगा। आज कोई बड़ी खुशखबरी आपको मिलने वाली है। अपने लिए आज आप कोई नया आशियाना खरीद सकते हैं। पारिवारिक लोगों के साथ समय मंगलमय रहेगा। वाहन आदि के योग हैं। व्यापारिक लोगों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है।

सिंह – आज का दिन परेशानियों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में विरोधियों का सामना करना होगा। आज आपके किसी बड़े प्रोजेक्ट को नुकसान पहुंच सकता है। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा नहीं है। ऐसे में व्यर्थ के खर्चों पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक लोगों के साथ संबंध सामान्य बने रहेंगे। प्रॉपर्टी विवाद को लेकर न्यायालय पक्ष में जाना पड़ सकता है। आज स्वास्थ्य को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी।

कन्या – आज पारिवारिक लोगों के साथ दिन मंगलमय रहेगा। आप किसी बड़े मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे। व्यापारिक लोगों के लिए आज प्रसन्नता का दिन है। व्यापार में लाभ का योग बनेगा। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति की संभावना है। आज किसी लंबी यात्रा पर जाने की योजना मित्रों के साथ बन सकती है।

तुला – आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपके रुके हुए कार्यक्रम पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में नए लोगों से जुड़ना होगा। आर्थिक दृष्टि से आज आपको बड़ी सफलता प्राप्त होगी। कहीं से रुका हुआ धन मिलेगा। आर्थिक नए रास्ते बनेंगे। पारिवारिक लोगों के साथ आज का दिन मंगलमय रहेगा। आज यात्रा में वाहन प्रयोग संभलकर करें।

वृश्चिक – आज का दिन आपके लिए अच्छा है। स्वास्थ्य को लेकर चल रही परेशानियां खत्म होंगी। आर्थिक दृष्टि से आज आप खुद को मजबूत महसूस करेंगे। व्यापार में बड़े लाभ के योग बनेंगे। आज आप अपने सिस्टम में बड़ा बदलाव कर सकते हैं। इससे नई कार्य योजनाओं के साथ लाभ का योग बनेगा। पारिवारिक लोगों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी।

धनु – आज किसी बात को तूल देना आपको बड़ी परेशानी में डाल सकता है। ऐसे में आपको संभलकर रहना होगा। किसी बात को ज्यादा महत्व न दें। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा नहीं है। व्यापारिक लोगों को नुकसान की संभावना है। आज आपके शत्रुओं की वृद्धि होगी। पारिवारिक लोगों से मतभेद यथावत रहेंगे। किसी पुराने प्रॉपर्टी विवाद को लेकर न्यायालय पक्ष जाना पड़ सकता है।

मकर – आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आज आप स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अस्थिरता दिखाई पड़ेगी। आज आपके वर्कर आपका साथ छोड़ सकते हैं। ऐसे में आपके कार्यक्षेत्र में परेशानी का सामना करना होगा। आर्थिक तंगी के योग बनेंगे। नौकरी वालों के लिए आज अधिकारियों से मतभेद रहेंगे। पारिवारिक लोगों के साथ दिन अच्छा रहेगा।

कुंभ – आज का दिन अच्छा है। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में बड़ा लाभ अर्जित कर सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन शानदार है। नए कार्य की योजना बनेगी। नए लोगों के साथ जुड़कर लाभ अर्जित करेंगे। व्यापारिक लोगों के लिए आज का दिन शानदार है। आज किसी विशेष कार्य को लेकर यात्रा आदि के योग बनेंगे। पारिवारिक लोगों के साथ दिन अच्छा रहेगा। पैतृक संपत्ति को लेकर खुशखबरी मिलेगी।

मीन – आज का दिन शानदार है। आज आपके कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे। मित्रों के साथ मिलकर आज आप किसी नए कार्य की योजना बना सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। आज शेयर मार्केट में निवेश कर सकते हैं। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में भी निवेश का योग बनेगा। पारिवारिक लोगों से संबंध अच्छे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानी बनी रहेगी।

Trending News