Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Atal Pension Yojana: हर महीने पांच हजार रुपए पेंशन पाने के लिए 18 साल की उम्र से करना होगा इतना निवेश | Parmarth TV Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV Ayushman Card 2026: बीमारी में ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें कौन उठा सकता है आयुष्मान योजना का लाभ | Parmarth TV शेयर बाजार में तेजी थमी, बैंकिंग और आईटी शेयरों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV US: अब NSA का सीक्रेट नेटवर्क हुआ ठप, साइबर अटैक का कोई सबूत नहीं | Parmarth TV

Vivah Panchami 2024: माता जानकी और प्रभु श्रीराम विवाह आज… सर्वार्थ सिद्धि तथा रवि योग में मनेगी विवाह पंचमी

Vivah Panchami 2024: माता जानकी और प्रभु श्रीराम विवाह आज… सर्वार्थ सिद्धि तथा रवि योग में मनेगी विवाह पंचमी

विवाह पंचमी पर देश से सभी प्रमुख राम मंदिरों में राम जानकी विवाह उत्सव छह दिसंबर को मनाया जा रहा है। इस दौरान चारों भाइयों- भगवान राम, लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न की बारात बैंड बाजों के साथ निकाली जाएगी। वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजन अर्चन किया जाएगा। मंगल बधाई गीत गाए जाएंगे। इसके उपरांत आरती होगी एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा।

By Arvind Dubey

Publish Date: Thu, 05 Dec 2024 10:17:18 AM (IST)

Updated Date: Fri, 06 Dec 2024 07:09:02 AM (IST)

विवाह पंचमी पर भगवान श्रीराम व माता सीता का पूजन विशेष शुभकारी माना जाता है।

HighLights

  1. मार्गशीर्ष के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को हुआ था राम-सीता विवाह
  2. इसे विवाह पंचमी कहा जाता है, जो विवाह के लिए शुभ मानी जाती है
  3. भगवान राम – माता सीता की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है

धर्म डेस्क, इंदौर (Vivah Panchami 2024)। अगहन यानी मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी को विवाह पंचमी के रूप में मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन पुरुषोत्तम श्रीराम का विवाह माता सीता से हुआ था। हर साल इस दिन को भगवान राम और मां सीता की शादी की सालगिरह के रूप में मनाया जाता है।

विवाह पंचमी के उपलक्ष्य में देशभर के प्रमुख मंदिरों में विशेष आयोजन हो रहे हैं। राम-सीता का विवाह रचाया जा रहा है। गुरुवार को हल्दी की रस्म निभाई गई। शुक्रवार को बारात निकलेगी।

मान्यता है कि विवाह पंचमी पर राम-सिया के पूजन से वैवाहिक जीवन सुखमय होता है। इस साल 6 दिसंबर शुक्रवार को शुभ फलदायी सर्वार्थ सिद्धि व रवि योग सहित अन्य शुभ योगों में विवाह पंचमी का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन सीता-राम के मंदिरों में विशेष पूजन व धार्मिक आयोजन होंगे। भक्त पूजा, यज्ञ और अनुष्ठान करेंगे। कई स्थानों पर श्री रामचरितमानस का पाठ भी किया जाएगा।

naidunia_image

विवाह पंचमी पर बने रहे ये योग

  • ज्योतिषाचार्यों ने बताया कि पंचमी तिथि 05 दिसंबर की दोपहर 12:49 बजे आरम्भ होगी। 06 दिसंबर की दोपहर 12:07 बजे सम्पन्न होगी। उदया तिथि के अनुसार, छह दिसंबर को विवाह पंचमी मनाई जाएगी।
  • छह दिसंबर को सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह में 07:00 बजे से लेकर शाम 5:18 मिनट तक है। पंचमी को शाम 5:18 मिनट से रवि योग भी बन रहा है। यह अगले दिन सात दिसंबर को सुबह 7:01 मिनट तक है।
  • इनके अलावा ध्रुव योग प्रात:काल से लेकर सुबह 10:43 मिनट तक रहेगा, फिर व्याघात योग बनेगा। विवाह पंचमी को प्रात:काल से श्रवण नक्षत्र है, जो शाम को 5:18 मिनट तक रहेगा। उसके बाद से धनिष्ठा नक्षत्र है।

रामचरितमानस की रचना हुई थी पूरी

मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को ही तुलसीदास जी ने रामचरितमानस पूर्ण की थी। साथ ही राम जी और सीता जी का विवाह भी इसी दिन हुआ था। इसलिए विवाह पंचमी के दिन रामचरितमानस का पाठ करना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन राम-सिया के पूजन से शादी में आ रही रुकावटें दूर होती हैं।

naidunia_image

मार्गशीर्ष महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को भगवान राम और माता सीता का विवाह संपन्न हुआ था, इसलिए यह महीना बेहद शुभ होता है। मार्गशीर्ष महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को विवाह पंचमी भी कहा जाता है। यह तिथि विवाह के लिए सबसे शुभ मानी जाती है। इस दिन भगवान राम और माता सीता की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि की वृद्धि होती है। – पंडित जगदीश शर्मा, मध्य प्रदेश

Trending News