Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Atal Pension Yojana: हर महीने पांच हजार रुपए पेंशन पाने के लिए 18 साल की उम्र से करना होगा इतना निवेश | Parmarth TV Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV Ayushman Card 2026: बीमारी में ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें कौन उठा सकता है आयुष्मान योजना का लाभ | Parmarth TV शेयर बाजार में तेजी थमी, बैंकिंग और आईटी शेयरों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV US: अब NSA का सीक्रेट नेटवर्क हुआ ठप, साइबर अटैक का कोई सबूत नहीं | Parmarth TV

Vivah Panchami 2024 Date: कब मनाई जाएगी विवाह पंचमी 5 या 6 दिसंबर? डेट, शुभ मुहूर्त सहित पढ़ें पूजा विधि

Vivah Panchami 2024 Date: कब मनाई जाएगी विवाह पंचमी 5 या 6 दिसंबर? डेट, शुभ मुहूर्त सहित पढ़ें पूजा विधि

मार्गशीर्ष माह में मनाई जाने वाली विवाह पंचमी का महत्व पति-पत्नी के रिश्तों को मजबूत करने में होता है। इस वर्ष विवाह पंचमी की तिथि को लेकर कुछ असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो रही है। इस लेख में हम आपको विवाह पंचमी की सही तिथि और इसके महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

By Anurag Mishra

Publish Date: Wed, 27 Nov 2024 11:56:22 AM (IST)

Updated Date: Wed, 27 Nov 2024 11:59:58 AM (IST)

Vivah panchami 2024: श्रीराम और माता सीता की इस विधि से करें पूजा

HighLights

  1. विवाह पंचमी पर श्रीराम और सीता का विवाह होता है।
  2. श्रीराम की पूजा से वैवाहिक जीवन में सुख-शांति आती है
  3. यह दिन वैवाहिक संबंधों को मजबूत और खुशहाल बनाता है।

धर्म डेस्क, इंदौर। मार्गशीर्ष माह की शुक्ल पंचमी को विवाह पंचमी के रूप में मनाया जाता है, जो हिन्दू धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण त्योहार है। यह दिन भगवान राम और देवी सीता के विवाह की याद में समर्पित है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इसी दिन भगवान राम ने माता सीता से विवाह किया था, जो अयोध्या के राजमहल से लेकर मिथिला तक एक ऐतिहासिक घटना मानी जाती है।

विवाह पंचमी के अवसर पर विशेष रूप से मिथिला क्षेत्र में उत्सव मनाए जाते हैं, जहां बड़े धूमधाम से राम और सीता के विवाह की कथा का श्रवण किया जाता है। इस दिन व्रत, पूजा और वाचन से भक्तजन अपने जीवन में सुख, समृद्धि और पारिवारिक खुशियों की कामना करते हैं। विवाह पंचमी का त्यौहार न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी समृद्धि का प्रतीक है।

इस आर्टिकल में हम आपको विवाह पंचमी की डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में विस्तार से बताएंगे।

विवाह पंचमी 2024 का शुभ मुहूर्त (Vivah panchami 2024 Shubh Muhurat)

पंचांग की मानें तो मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि की शुरुआत 5 दिसंबर को दोपहर 12 बजकर 49 मिनट पर हो जाएगी। इसका समापन 6 दिसंबर को दोपहर 12 बजकर 07 मिनट पर होगा। भक्त विवाह पंचमी का त्योहार 06 दिसंबर (Kab Hai Vivah panchami 2024) को मनाएंगे।

विवाह पंचमी के दिन विशेष मुहूर्तों का महत्व है। ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05:12 से 06:06 तक रहेगा, जो आध्यात्मिक क्रियाओं और पूजा के लिए सर्वोत्तम समय है। विजय मुहूर्त दोपहर 01:56 से 02:38 तक का है। गोधूलि मुहूर्त शाम 05:21 से 05:49 तक रहेगा, जो पूजा और ध्यान के लिए सही समय है। अमृत काल सुबह 06:38 से 08:12 तक रहेगा।

naidunia_image

विवाह पंचमी पूजा विधि (Vivah panchami Puja Vidhi)

  • विवाह पंचमी के दिन पूजा विधि का पालन बड़े श्रद्धा भाव से किया जाता है। सुबह स्नान के बाद सबसे पहले मंदिर की साफ-सफाई करें और सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करें।
  • इसके बाद घर और मंदिर को गंगाजल से शुद्ध करें। पूजा की चौकी पर सफेद कपड़ा बिछाकर भगवान श्रीराम और माता सीता की मूर्ति स्थापित करें।
  • भगवान राम व माता सीता को सुंदर वस्त्र और आभूषण पहनाकर फूलों की माला अर्पित करें। देसी घी का दीपक जलाकर आरती करें और मंत्रों का जाप करें।
  • व्रत कथा का पाठ करें, फिर फल, दूध, दही, मिठाई समेत अन्य सामग्री का भोग लगाएं, जिसमें तुलसी पत्र का होना जरूरी है। पूजा के बाद भजन-कीर्तन करें और प्रसाद का वितरण करें।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

Trending News