Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Atal Pension Yojana: हर महीने पांच हजार रुपए पेंशन पाने के लिए 18 साल की उम्र से करना होगा इतना निवेश | Parmarth TV Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV Ayushman Card 2026: बीमारी में ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें कौन उठा सकता है आयुष्मान योजना का लाभ | Parmarth TV शेयर बाजार में तेजी थमी, बैंकिंग और आईटी शेयरों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV US: अब NSA का सीक्रेट नेटवर्क हुआ ठप, साइबर अटैक का कोई सबूत नहीं | Parmarth TV

Weekly Horoscope 01 To 07 December 2024: विरोधी षडयंत्र करने की करेंगे कोशिश, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope 01 To 07 December 2024: विरोधी षडयंत्र करने की करेंगे कोशिश, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

दिसंबर का पहला सप्ताह राशियों के लिए मिश्रित परिणाम लेकर आया है। कुछ राशियों को परिवार में खुशियों का वातावरण मिलेगा, तो कुछ को तनाव और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यह सप्ताह समय पर और सोच-समझ कर लिए गए निर्णयों के हिसाब से परिणाम देगा।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sun, 01 Dec 2024 07:32:09 AM (IST)

Updated Date: Sun, 01 Dec 2024 03:05:37 PM (IST)

ये सप्ताह सभी राशियों के लिए मिलाजुला रहेगा। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. मेष: धार्मिक यात्रा का योग।
  2. वृषभ: मांगलिक कार्य के योग।
  3. मिथुन: पुराने विवाद समाप्त।

धर्म डेस्क, इंदौर। दिसंबर महीने का पहला सप्ताह सभी राशियों के लिए मिश्रित परिणाम लेकर आया है। कुछ राशियों के लिए यह सप्ताह पारिवारिक खुशियों का होगा, जबकि कुछ राशियों के जातकों को मानसिक परेशानी और पारिवारिक कलह का सामना करना पड़ सकता है।

इस सप्ताह कुछ राशियों के लिए मांगलिक कार्य, यात्रा और आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं, तो वहीं कुछ को अपने कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। आइए जानते हैं इस सप्ताह का राशिफल, जो आपको बताएगा कि क्या कह रहे हैं आपके सितारे।

मेष साप्ताहिक राशिफल (Aries Weekly Horoscope)

इस सप्ताह आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, खासकर पारिवारिक जीवन में। परिवार के सदस्यों के साथ वाद-विवाद होने की संभावना है, जिससे माहौल कुछ नकारात्मक हो सकता है। हालांकि, धार्मिक यात्रा का अवसर भी मिल सकता है, जो मानसिक शांति दे सकता है।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल (Taurus Weekly Horoscope)

यह सप्ताह आपके लिए शुभ रहेगा। कोई महत्वपूर्ण कार्य जो लम्बे समय से अधूरा था, वह इस सप्ताह पूरा हो सकता है। परिवार में मांगलिक कार्य होने के योग हैं। इस सप्ताह भूमि और प्रॉपर्टी में बड़ा निवेश करने का अच्छा समय है, जिससे भविष्य में आपको अच्छा लाभ हो सकता है। कुल मिलाकर यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल (Gemini Weekly Horoscope)

यह सप्ताह आपके लिए खुशियों का होगा। पुराने विवादों से छुटकारा मिलेगा और परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। इस सप्ताह आप प्रॉपर्टी या शेयर बाजार में निवेश कर सकते हैं, जिससे आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। परिवार के साथ रिश्तों में सुधार होगा। यह सप्ताह आपके लिए लाभकारी और खुशहाल रहेगा।

कर्क साप्ताहिक राशिफल (Cancer Weekly Horoscope)

यह सप्ताह आपके लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। पारिवारिक कलह और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। भाई-भतीजों से मतभेद बढ़ सकते हैं, जिससे मन अशांत रहेगा। इस सप्ताह किसी को बड़ी धनराशि उधार देने से बचें, क्योंकि नुकसान हो सकता है। आपको सतर्क और विवेकपूर्ण निर्णय लेने की आवश्यकता है।

सिंह साप्ताहिक राशिफल (Leo Weekly Horoscope)

यह सप्ताह आपके लिए बड़ा परिवर्तन लेकर आ सकता है। बच्चों की शिक्षा या किसी अन्य कारण से आपको घर से दूर रहना पड़ सकता है, जिससे पारिवारिक माहौल में थोड़ी नकारात्मकता आ सकती है। परिवार में कोई नया सदस्य आ सकता है, जो खुशियों का कारण बनेगा। इस सप्ताह यात्रा के दौरान अपने सामान की सुरक्षा का ध्यान रखें।

कन्या साप्ताहिक राशिफल (Virgo Weekly Horoscope)

इस सप्ताह आपको कोई बड़ी सफलता मिलने वाली है। पारिवारिक विवाद समाप्त होंगे और घर का माहौल सुखद रहेगा। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में आपके प्रभाव में वृद्धि होगी और आपको महत्वपूर्ण कार्यों के लिए जिम्मेदारी मिल सकती है। कुल मिलाकर यह सप्ताह आपके लिए लाभकारी और सफल रहेगा।

तुला साप्ताहिक राशिफल (Libra Weekly Horoscope)

तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहेगा। आपको अपनी पैतृक संपत्ति में अधिकार मिल सकता है, जिससे वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। किसी पुराने बैंक से रुका हुआ पैसा मिल सकता है, जो आपके लिए राहत की बात होगी। आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल (Scorpio Weekly Horoscope)

इस सप्ताह आपको जीवनशैली में बदलाव करने की आवश्यकता हो सकती है। कार्यक्षेत्र में बदलाव आ सकता है, जिससे आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। परिवार में किसी प्रिय व्यक्ति का दुखद समाचार मिल सकता है, जिससे मन उदास रहेगा। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद होने की संभावना है, लेकिन समय के साथ समाधान हो सकता है।

धनु साप्ताहिक राशिफल (Sagittarius Weekly Horoscope)

धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी बड़े विवाद में फंसने से बचने की आवश्यकता है, क्योंकि इससे परिवार का माहौल खराब हो सकता है। आपका मन शांत रहेगा, लेकिन आपको कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले सोच-समझ कर कदम बढ़ाना चाहिए। सप्ताह के अंत में समस्याओं से निजात मिल सकती है।

मकर साप्ताहिक राशिफल (Capricorn Weekly Horoscope)

मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मानसिक शांति लाने वाला रहेगा। आप अपने परिवार के लिए कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं, जिससे पारिवारिक विवाद समाप्त होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होने के संकेत हैं। ससुराल पक्ष से कुछ मनमुटाव हो सकता है। आपकी वित्तीय स्थिति बेहतर होगी।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल (Aquarius Weekly Horoscope)

यह सप्ताह कुंभ राशि वालों के लिए परिश्रम और सफलता का होगा। व्यापार में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। पारिवारिक विवादों में सुधार होगा और प्रॉपर्टी से संबंधित मामलों में न्याय की प्राप्ति हो सकती है।

मीन साप्ताहिक राशिफल (Pisces Weekly Horoscope)

यह सप्ताह मीन राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा। आप कोई नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं और किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने का अवसर मिलेगा। व्यापार में आपको लाभ प्राप्त होगा और नई साझेदारी की शुरुआत हो सकती है। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है।

Trending News