Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Atal Pension Yojana: हर महीने पांच हजार रुपए पेंशन पाने के लिए 18 साल की उम्र से करना होगा इतना निवेश | Parmarth TV Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV Ayushman Card 2026: बीमारी में ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें कौन उठा सकता है आयुष्मान योजना का लाभ | Parmarth TV शेयर बाजार में तेजी थमी, बैंकिंग और आईटी शेयरों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV US: अब NSA का सीक्रेट नेटवर्क हुआ ठप, साइबर अटैक का कोई सबूत नहीं | Parmarth TV

Weekly Horoscope 08 To 14 December 2024: सभी राशियों के लिए मिलाजुला रहेगा यह सप्ताह? पढ़ें राशिफल

Weekly Horoscope 08 To 14 December 2024: सभी राशियों के लिए मिलाजुला रहेगा यह सप्ताह? पढ़ें राशिफल

दिसंबर माह का दूसरा सप्ताह कुछ राशियों के लिए शुभ रहेगा, जबकि कुछ को चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। सभी को सलाह दी जाती है कि इस सप्ताह मानसिक शांति और संयम बनाए रखें।

By Anurag Mishra

Publish Date: Mon, 09 Dec 2024 10:13:24 AM (IST)

Updated Date: Mon, 09 Dec 2024 10:13:24 AM (IST)

सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह।

धर्म डेस्क, इंदौर। दिसंबर महीने का दूसरा सप्ताह सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण और मिश्रित अनुभव लेकर आ रहा है। इस सप्ताह कुछ राशियों के जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, वहीं कुछ राशियों के लिए यह समय तनावपूर्ण रह सकता है। आइए जानते हैं, पंडित हर्षित शर्मा जी से कि इस सप्ताह प्रत्येक राशि के लिए क्या विशेषताएँ रहेंगी।

मेष साप्ताहिक राशिफल (Aries Weekly Horoscope)

मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा। इस सप्ताह आपके अंदर एक नई ऊर्जा का संचार होगा, जो कार्यक्षेत्र में आपकी मदद करेगी। रुके हुए कार्यों में सफलता मिल सकती है और बिगड़े हुए काम बन सकते हैं। इसके साथ ही इस सप्ताह परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा, क्योंकि आपको किसी पुराने रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल (Taurus Weekly Horoscope)

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित रहेगा। कार्य की अधिकता के कारण आपको शारीरिक थकावट हो सकती है, इसलिए थोड़ा आराम लेना जरूरी है। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे परिवार के साथ समय अच्छा बितेगा। पत्नी के साथ चल रहे विवादों का समाधान होगा।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल (Gemini Weekly Horoscope)

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। इस सप्ताह आर्थिक समस्याएँ मानसिक तनाव का कारण बन सकती हैं और पुराने विवाद भी सिर उठ सकते हैं। आपको झूठे आरोपों का सामना भी करना पड़ सकता है, जिससे मानसिक परेशानी हो सकती है। पारिवारिक दृष्टिकोण से भी यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा।

कर्क साप्ताहिक राशिफल (Cancer Weekly Horoscope)

कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह संयम रखने का है। आपकी वाणी इस सप्ताह आपको मुश्किल में डाल सकती है, इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखें। अपने सहयोगियों के साथ वाद-विवाद से बचें, क्योंकि यह आपके काम को बिगाड़ सकता है। इस सप्ताह आपको कई अवसर मिल सकते हैं।

सिंह साप्ताहिक राशिफल (Leo Weekly Horoscope)

सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य से अच्छा रहेगा। इस सप्ताह आपके सभी काम योजनाओं के अनुसार होंगे और आपको सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको आर्थिक मदद भी मिल सकती है। परिवार में मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो सकती है।

कन्या साप्ताहिक राशिफल (Virgo Weekly Horoscope)

कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत अच्छा रहेगा। इस सप्ताह आपके अधिकांश काम सही दिशा में होंगे और आपको विशेष लाभ की प्राप्ति होगी। आपको कुछ नया करने का अवसर मिलेगा, जिसमें सफलता के आसार हैं। सामाजिक और राजनीतिक दृष्टिकोण से भी आपको सम्मान मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

तुला साप्ताहिक राशिफल (Libra Weekly Horoscope)

तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ी परेशानी का हो सकता है। इस सप्ताह मानसिक तनाव और पारिवारिक समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। परिवार के लोग आपके विरोध में आ सकते हैं और इस कारण घर में तकरार हो सकती है। किसी मित्र से धोखा मिल सकता है, जो व्यापार-व्यवसाय को प्रभावित कर सकता है।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल (Scorpio Weekly Horoscope)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह खुशी और सफलता लेकर आएगा। इस सप्ताह आपके नए काम सफल होंगे और घर में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। परिवार के लिए आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं, जो भविष्य में लाभकारी होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह अच्छा रहेगा।

धनु साप्ताहिक राशिफल (Sagittarius Weekly Horoscope)

धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह लाभकारी रहेगा। इस सप्ताह आप नए उत्साह और ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे। कोई लंबित कार्य पूरा हो सकता है और आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। आप किसी नए काम की शुरुआत भी कर सकते हैं, जिसमें सफलता मिलने के आसार हैं।

मकर साप्ताहिक राशिफल (Capricorn Weekly Horoscope)

मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शानदार रहेगा। पुराने विवादों का समाधान होगा और न्यायालय में भी विजय प्राप्त हो सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह बहुत अच्छा रहेगा और आपको पैतृक संपत्ति में अधिकार मिल सकता है। इस सप्ताह आप निवेश के लिए भी अच्छा निर्णय ले सकते हैं। पारिवारिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह सामान्य रहेगा, लेकिन कुछ छोटी-मोटी समस्याएँ हो सकती हैं।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल (Aquarius Weekly Horoscope)

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ी कठिनाइयों वाला हो सकता है। आर्थिक समस्याएँ और किसी अपमान का सामना करना पड़ सकता है। इस सप्ताह सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में भी समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं। परिवार में तनाव बढ़ सकता है, लेकिन पत्नी और बच्चों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे।

मीन साप्ताहिक राशिफल (Pisces Weekly Horoscope)

मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सकारात्मक रहेगा। जो परेशानियाँ लंबे समय से चल रही थीं, उनसे राहत मिल सकती है। इस सप्ताह आपको किसी महत्वपूर्ण कार्य की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सामाजिक क्षेत्र में आपके अच्छे व्यवहार का लाभ मिलेगा।

Trending News